Saturday, August 1, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: लालास में हुए विवाहिता की मौत पर पुलिस बोली- हत्या...

कुचामन सिटी: लालास में हुए विवाहिता की मौत पर पुलिस बोली- हत्या नहीं आत्महत्या, पति को कोर्ट में पेश किया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. चितावा पुलिस ने दहेज प्रताड़ना से आत्महत्या के एक गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

- विज्ञापन -image description

पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर (आई.पी.एस.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुचामन शहर  नेमीचन्द खारिया (आर.पी.एस.) और वृत्ताधिकारी कुचामन शहर अरविन्द विश्नोई (आर.पी.एस.) की देखरेख में गठित टीम ने बेहतर टीमवर्क, फील्ड इंटेलीजेंस और आसूचना संकलन के आधार पर यह सफलता हासिल की।

- विज्ञापन -image description

फोर व्हीलर के लिए पत्नी को प्रताड़ित करता था सुभाष

दरअसल, मामला 21 अगस्त 2025 का है। जब प्रार्थी ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसकी बहन संगीता का विवाह 17 जनवरी 2019 को सुभाष (27) पुत्र गोपालराम निवासी लालास बगड़ियों की ढाणी के साथ हुआ था। विवाह के बाद से मृतका को उसका पति सुभाष, ससुर गोपालराम, सास संतोष देवी, जेठानी सरिता व अन्य ससुरालजन लगातार दहेज में 5 लाख रुपए और फोर व्हीलर की मांग कर प्रताड़ित करते थे।

मृतका की तस्वीर।

पति सुभाष पुलिस की नौकरी का धौंस दिखाकर मृतका को धमकाता और दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट, गाली-गलौच व दूसरी शादी की धमकी देता था।

- Advertisement -ishan

खेजड़ी के पेड़ के नीचे था शव

20 अगस्त की रात करीब 1 बजे परिजनों को सूचना मिली कि मृतका की मृत्यु हो गई है। जब सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मृतका का शव बाजरे के खेत में खेजड़ी के पेड़ के नीचे पड़ा था। शव के गले में रस्सी थी और उसने खेजड़ी के पेड़ पर लटक कर आत्महत्या की थी। 

परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतका की दहेज के लिए हत्या कर फांसी पर लटका आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। इस पर वृताधिकारी कुचामन ने अनुसंधान शुरू किया।

रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने की जांच शुरू

अनुसंधान के दौरान मृतका का फर्द सुरतहाल व पंचनामा तैयार कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा मोबाइल फॉरेंसिक यूनिट से वैज्ञानिक जांच कराई गई।

प्रार्थी और गवाहों के बयान दर्ज किए गए। मृतका और आरोपीगण के मोबाइल नम्बरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड का गहन विश्लेषण हुआ। मुख्य आरोपी सुभाष को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

पुलिस ने कहा – हत्या नहीं की आत्महत्या है

अनुसंधान में यह प्रमाणित हुआ कि मृतका की मृत्यु हत्या नहीं बल्कि आत्महत्या है, जो पति सुभाष द्वारा की जा रही लगातार दहेज प्रताड़ना और उत्पीड़न के कारण हुई। इसी आधार पर आरोपी सुभाष पुत्र गोपालराम को भारतीय न्याय संहिता की धारा 80 (2) दहेज मृत्यु में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे पुलिस रिमाण्ड पर दिया गया।

टीम सदस्य – रतिराम, स.उ.नि., पुलिस थाना चितावा, पुखराज हैड कानि., कैलाश चन्द, कानि. वृत कार्यालय कुचामन, रमेश कुमार कानि. पुलिस थाना चितावा

डीजीपी के निर्देशन में डीडवाना-कुचामन के मौलासर से साइबर सिंडिकेट गैंग के 7 आरोपी गिरफ्तार

नावां में फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट पर लोहे की रॉड से हमला

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!