Saturday, May 16, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में गोगा नवमी पर भव्य शोभायात्रा और भजन संध्या का...

कुचामन सिटी में गोगा नवमी पर भव्य शोभायात्रा और भजन संध्या का आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. गोगाजी बालाजी मन्दिर सेवा समिति वाल्मिकी बस्ती की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गोगा नवमी के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन होंगे।

- विज्ञापन -image description
image description

समिति ने बताया कि दिनांक 16 अगस्त 2025, शनिवार को रात 9:15 बजे से भजन संध्या का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके अगले दिन 17 अगस्त 2025, रविवार को दोपहर 3:15 बजे से गोगाजी महाराज की शोभायात्रा निकाली जाएगी।

- विज्ञापन -image description

शोभायात्रा गोगामेड़ी वाल्मिकी बस्ती से प्रारंभ होकर आथुणा दरवाजा, पुरानी धानमंडी, घाटीकुआं, नया शहर, सीकर रोड गोल प्याऊ, पुराना बस स्टैंड, लायन सर्किल, अंबेडकर सर्किल और स्टार सिटी मॉल होते हुए पुनः गोगामेड़ी वाल्मिकी बस्ती पहुंचेगी। यात्रा में निशान, ढोल-नगाड़े और अखाड़ों का विशेष आकर्षण रहेगा।

समिति के वरिष्ठ संरक्षक बच्छराज महाराज, फूलचंद लखन, अध्यक्ष कानाराम चंदेलिया, उपाध्यक्ष मनोज लखन, सचिव रमेशचंद सारवान, कोषाध्यक्ष कमल किशोर गोयर सहित संरक्षक भंवरलाल चंदेलिया, भंवरलाल लखन महाराज, विनोद लखन महाराज, रोहित लखन, ब्रह्मानंद लखन, प्रभुराम सारवान, महेंद्रजी गोयर, श्रवण लखन, सुभाष सारवान, हनुमान चंदेलिया, मुन्नालाल सारवान, मुन्नालाल लखन, अशोक बीवांल, छोटूलाल चंदेलिया, अशोक लखन, रमेश लखन, विकास लखन, अजीत लखन आदि पदाधिकारी और सदस्य आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

- Advertisement -ishan

समिति ने बताया कि एक माह से लगातार सदस्य और युवाओं ने अथक परिश्रम कर इस मेले की तैयारियों में योगदान दिया है।

इसमें संजय चंदेलिया, राहुल सारवान, अर्जुन चंदेलिया, विनोद चंदेलिया, अनिल सारवान, नरेंद्र तंबोली, रवि प्रकाश लखन, राहुल जाजोटर, अक्षय चंदेलिया, बॉबी चंदेलिया, सत्यनारायण चंदेलिया, विशाल गोगलिया, अजय गोगलिया, नानक लखन, सुन्दर सारवान, आकाश लखन, करण चंदेलिया, कुलदीप चंदेलिया, विशाल सारवान, ऋतिक चंदेलिया, आलोक चंदेलिया, दिलीप नायक, आसु चंदेलिया, मोहित चंदेलिया और दीपक लखन का विशेष योगदान रहा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!