कुचामन सिटी के डीडवाना रोड स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उगरपुरा में लायंस क्लब कुचामन सिटी के तत्वावधान में लायंस क्वेस्ट वीक के अंतर्गत नशामुक्ति जागृति कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।


कार्यक्रम प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि आईपीडीजी श्यामसुंदर मंत्री एवं लायंस क्लब अध्यक्ष बाबूलाल मानधनियाँ के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने नशे से होने वाले दुष्परिणामों से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की।


इस अवसर पर आईपीडीजी श्यामसुंदर मंत्री ने विद्यार्थियों को संस्कारयुक्त आचरण एवं उत्तम जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा दी। विद्यालय की छात्राएँ भावना कुमावत, रीतिका, भारती, हंसा कुमावत तथा छात्र सुनील, राहुल, गौतम ने नशामुक्ति विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को तिरंगा पिन एवं नैतिक शिक्षा आधारित साहित्य पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में सत्यप्रकाश शर्मा द्वारा नशामुक्ति विषय पर प्रेरक काव्यपाठ प्रस्तुत किया गया, जिसके उपरांत सभी ने सामूहिक रूप से नशामुक्ति का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमावत, व्याख्याता पूनम नेत्रा, विजय लक्ष्मी, रेखा शर्मा, विनीता चतुर्वेदी, डॉ. ईश्वरराम बेड़ा, बाबूराम, मधु शर्मा, सुशीला गहन, जमना कुमारी, विमला घोटिया, अमिता चौधरी, दिलीप सिंह, शंकरलाल कुमावत सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष बाबूलाल मानधनियाँ द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को नशामुक्ति पुस्तक वितरित की गई। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार ने लायंस क्लब का आभार व्यक्त करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी पहल बताया।
डीडवाना-कुचामन कलक्टर ने ऑनलाइन लॉटरी के जरिए किया तीर्थ यात्रा के 1336 यात्रियों का चयन
राजकीय महाविद्यालय कुचामन सिटी के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण मंत्री विजय सिंह करेंगे






