Thursday, April 2, 2026
Homeकुचामनसिटीपीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुचामन सिटी में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारंभ

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुचामन सिटी में प्रवेश हेतु आवेदन प्रारंभ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुचामन सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएँ https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

- विज्ञापन -image description
image description

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है, जबकि चयन परीक्षा का आयोजन 13 दिसम्बर 2025 (शनिवार) को प्रस्तावित है।

- विज्ञापन -image description

विद्यालय की विशेषताएँ

पीएम श्री योजना के अंतर्गत नवोदय विद्यालय में विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और समग्र विकास के लिए विविध सुविधाएँ प्रदान की जाती हैं:

  • पिछले 10 वर्षों से बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ परिणाम।
  • राष्ट्रीय एकता की योजना के तहत गुजरात राज्य के साथ सांस्कृतिक आदान-प्रदान।
  • दक्षिणा फाउंडेशन और सुपर 30 जैसी प्रतिष्ठित योजनाओं में विद्यार्थियों को विशेष वरीयता।
  • OUTDOOR और INDOOR खेलों के लिए विशेष प्रशिक्षण और सुविधाएँ।
  • इंटर्नशिप सुविधा के साथ कौशल विकास की योजनाएँ।
  • नई शिक्षा नीति (NEP 2020) और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (NCF) पर आधारित निःशुल्क, योग्यता आधारित शिक्षा।
  • निःशुल्क सहशिक्षा, भोजन एवं छात्रावास।
  • NCC, स्काउट और गाइड गतिविधियाँ।
  • स्मार्ट क्लास रूम, आधुनिक पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं से युक्त परिसर।
  • NEET, JEE, NDA, CUET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा।

प्रवेश के लिए पात्रता शर्तें

नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए निम्न योग्यताएँ आवश्यक हैं:

- Advertisement -ishan
  1. अभ्यर्थी डीडवाना-कुचामन उपखण्ड अथवा नागौर जिले का मूल निवासी हो।
  2. कक्षा 5 में सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी विद्यालय में नियमित छात्र के रूप में अध्ययनरत हो।
  3. कक्षा 3 और 4 पूर्ण सत्रों में अध्ययन किया गया हो।
  4. जन्म तिथि 01 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 (दोनों दिन शामिल) के मध्य होनी चाहिए।
  5. यदि छात्र ने कक्षा 3, 4 या 5 में एक दिन भी शहरी क्षेत्र के विद्यालय में पढ़ाई की है, तो वह शहरी अभ्यर्थी माना जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियाँ और लिंक

  • आवेदन लिंक: https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2025
  • चयन परीक्षा तिथि (संभावित): 13 दिसम्बर 2025, शनिवार

नोट: इच्छुक अभ्यर्थी समय रहते पंजीकरण कर लें ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण अंतिम समय में आवेदन से वंचित न रहें।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!