Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: घाटवा में स्मार्ट मीटर संघर्ष समिति का गठन, ग्रामीणों ने...

कुचामन सिटी: घाटवा में स्मार्ट मीटर संघर्ष समिति का गठन, ग्रामीणों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी। घाटवा ग्राम पंचायत के मुख्य बस स्टैंड व खोरण्डी में आज अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले स्मार्ट मीटरों के खिलाफ बड़ी बैठक आयोजित की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

इस दौरान ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटरों के विरोध में जोरदार नारेबाजी करते हुए आंदोलन को और तेज करने का आह्वान किया।

- विज्ञापन -image description

बैठक में स्मार्ट मीटरों को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी देखने को मिली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं पर अनावश्यक वित्तीय बोझ बढ़ रहा है और सरकार लोगों को राहत देने के बजाय परेशान कर रही है।

इस अवसर पर घाटवा में स्मार्ट मीटरों के विरोध के लिए स्मार्ट मीटर संघर्ष समिति का गठन किया गया। समिति में सुरेश कटारिया, कमल कुमावत, विष्णु सैंन, राज कुमार मीणा, गोपाल सैंन, महावीर यादव, जीवाराम थोरी और कैलाश भार्गव को शामिल किया गया।

- Advertisement -ishan

सभा को मोतीलाल शर्मा, हरदेवा राम अणदा, कानाराम बिजारणियां, रेखा राम बडकेशिया और सुरेश कटारिया सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जब तक स्मार्ट मीटर हटाए नहीं जाते तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

कुचामन अस्पताल रोड पर जाम की स्थिति, प्राइवेट अस्पतालों में पार्किंग व्यवस्था नहीं

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!