Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: ग्राम पंचायत मंडावरा में हुआ सघन वृक्षारोपण, 1100 पौधे लगाए

कुचामन सिटी: ग्राम पंचायत मंडावरा में हुआ सघन वृक्षारोपण, 1100 पौधे लगाए

हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत हुआ आयोजन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी। ग्राम पंचायत मंडावरा में सोमवार को हरियाळो राजस्थान अभियान के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर सरपंच गोविंद सिंह कसाणा की अगुवाई में ग्राम में 1100 पौधे लगाए गए।

- विज्ञापन -image description

सरपंच गोविंद सिंह ने बताया कि पिछले पांच वर्षों से लगातार मंडावरा ग्राम पंचायत में वृक्षारोपण किया जा रहा है, जिससे अब गांव चारों ओर से हरियाली से आच्छादित हो गया है। इस वर्ष भी हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत ग्रामवासियों के सहयोग से बड़े स्तर पर पौधरोपण किया गया।

कार्यक्रम में विकास अधिकारी राहुल पारीक ने कहा कि पेड़ न केवल पर्यावरण की रक्षा करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य का निर्माण भी करते हैं। उन्होंने ग्रामवासियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया।

- Advertisement -ishan

इस अवसर पर सरपंच गोविंद सिंह, ग्राम विकास अधिकारी यशवंत स्वामी, पूर्व सरपंच नरेंद्र सिंह, वार्डपंच गिरधारीलाल शर्मा, गोविंदलाल, बजरंग लाल, मोहनलाल चौधरी, प्रकाश कसाणा, जगदीश कसाणा, मुकेश शर्मा, सुरेंद्र चोपड़ा सहित कई ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!