Monday, March 30, 2026
Homeचिकित्सा एवं स्वास्थ्यउपजिला चिकित्सालय नावां को मिला डीप फ्रीज, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान

उपजिला चिकित्सालय नावां को मिला डीप फ्रीज, वर्षों पुरानी समस्या का समाधान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के उपजिला चिकित्सालय में गुरुवार को राजस्थान नमक रिफाइनरी एसोसिएशन ने डीप फ्रीज भेंट कर समस्या का समाधान किया। जिससे अब मोर्चरी में शवों को रखने में सहायता मिलेगी।

- विज्ञापन -image description
image description

उपजिला चिकित्सालय की मोर्चरी में कई वर्षों से डीप फ्रीज नहीं होने से शवों को रखने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। कई बार किसी भी विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर शव को डीप फ्रीज में रखने के लिए कुचामन चिकित्सालय अथवा किसी समाजसेवी संस्था से डीप फ्रीज लेना पड़ता था।

- विज्ञापन -image description

इसके साथ ही कई बार तो समय पर डीप फ्रीज नहीं आने के कारण शव डी-कंपोज़ होना शुरू हो जाता था। इस भारी समस्या को देखते हुए समाजसेवी बाबूलाल सुंदरिया व चिकित्सालय प्रभारी डॉ. राजवीर चौधरी ने राजस्थान नमक रिफाइनरी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल गट्टाणी को अवगत करवाया। जिस पर उन्होंने एसोसिएशन की ओर से चिकित्सालय में डीप फ्रीज भेंट किया।

इस अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल गट्टाणी, उपाध्यक्ष सौरभ व्यास, मोहित बेरीवाल, दीपक मोदी, प्रदीप मोदी, किशन चौधरी, परमानंद साहू व जगदीश साहू ने चिकित्सा प्रभारी डॉ. राजवीर चौधरी को डीप फ्रीज सुपुर्द किया। प्रभारी डॉ. राजवीर चौधरी ने नमक रिफाइनरी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -ishan

नावां: सेवन डे स्मार्ट एकेडमी में पांचवीं और आठवीं का शत-प्रतिशत परिणाम, बच्चों को किया सम्मानित

नावां: अंत्योदय संबल पखवाड़ा संपन्न, ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए शिविर

नावां में आंगनबाड़ी कार्मिकों के रिक्त पदों की सूची भेजी गई, जल्द होगी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!