Sunday, March 29, 2026
Homemakranaमकराना में हथियारबंद बदमाशों का कहर, परिवार पर हमला कर महिलाओं से...

मकराना में हथियारबंद बदमाशों का कहर, परिवार पर हमला कर महिलाओं से मारपीट, आभूषण लूटकर फरार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मकराना (डीडवाना-कुचामन जिला), 29 जुलाई। मकराना विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार शाम एक परिवार पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दहशत फैला दी।

- विज्ञापन -image description
image description

गाड़ियों में सवार होकर आए बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की, इज्जत से खिलवाड़ की कोशिश की और आभूषण लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

- विज्ञापन -image description

घटना का पूरा विवरण
गच्छीपुरा थाना क्षेत्र के रामसिया गांव स्थित सियाकों की ढाणी में देर शाम बदमाशों का गिरोह गाड़ियों से पहुंचा। घर में मौजूद छोटूराम जाट के परिवार को निशाना बनाते हुए बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले में महिलाओं व पुरुषों को गंभीर चोटें आईं। महिलाओं से मारपीट कर बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण छीने और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

हमले के दौरान महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने और इज्जत से खिलवाड़ की कोशिश की भी जानकारी मिली है। ग्रामीणों के मौके पर पहुंचने से पहले ही बदमाश घटनास्थल से गाड़ियों में फरार हो गए।

- Advertisement -ishan

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही गच्छीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए गच्छीपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को अजमेर रैफर किया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी शुरू की। फिलहाल हमलावर पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन बदमाशों की तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।

कलक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की टीम ने कुचामन सिटी में जांच कर एक्सपायर सामग्री नष्ट की

मकराना: बोरावड़ में लावारिस हालत में मिला जीवित नवजात, लोगों में आक्रोश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!