नावां: भाजपा देहात जिला नागौर की नवीन कार्यकारिणी में ग्राम कांसेड़ा के समाजसेवी सुरेन्द्र सिंह कांसेड़ा को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष सुनीता माहेश्वरी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए यह जिम्मेदारी सौपी। सुरेन्द्र सिंह लंबे समय से पार्टी में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और उनकी कार्य निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया।


नियुक्ति के बाद सुरेन्द्र सिंह कांसेड़ा ने कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरते हुए पूर्ण निष्ठा से पार्टी हित में कार्य करेंगे। उनके चयन से क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
इसके अलावा कार्यकारिणी में प्रधान प्रतिनिधि राजेश गुर्जर और पूजा कुमावत को भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वहीं, पूर्व पालिका अध्यक्ष स्वाति बंसल, उपप्रधान छगनलाल कुमावत और गोपाल को सदस्य बनाया गया है।

नावां: चौसला के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, सांवलिया सेठ के दर्शन को जा रहे थे — जयपुर हाईवे पर हादसा