Sunday, March 29, 2026
Homeनावां शहरनावां: चौसला के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, सांवलिया सेठ के दर्शन...

नावां: चौसला के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, सांवलिया सेठ के दर्शन को जा रहे थे — जयपुर हाईवे पर हादसा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां शहर के निकटवर्ती ग्राम चौसला के लोगों की गत रात्रि अजमेर-जयपुर नेशनल हाईवे पर कार पलटने से मृत्यु हो गई। कार सवार श्रद्धालु सांवलिया सेठ के दर्शन करने के लिए निकले थे।

- विज्ञापन -image description
image description

हादसा अजमेर के मांगलियावास इलाके में बुधवार रात करीब सवा दो बजे हुआ। मरने वाले सभी लोग ग्राम चौसला के ही हैं।

- विज्ञापन -image description

डिवाइडर पार कर दूसरी गाड़ी से भिड़ी कार:

मांगलियावास थाना क्षेत्र के लामाना गांव में बुधवार रात करीब 2.15 बजे अजमेर-जयपुर हाईवे (राष्ट्रीय राजमार्ग-48) स्थित लामाना कट पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। अजमेर से ब्यावर की तरफ जा रही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से रॉन्ग साइड जाकर दूसरी गाड़ी से भिड़ गई। कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सूरज पुत्र मोहनलाल, बजरंगलाल पुत्र रामलाल, प्रेमचंद पुत्र बोदूराम प्रजापत, कमलेश पुत्र भंवरलाल यादव की मौत हो गई।

गंभीर रूप से घायल विमलेश (23) पुत्र कैलाश का इलाज जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल में चल रहा है। मरने वाले सभी डीडवाना कुचामन जिले के चौसला गांव के हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मांगलियावास थाने के एएसआई हुकुम सिंह टीम के साथ पहुंच गए थे।
जेएलएन हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में मांगलियावास पुलिस पहुंच गई है। मृतकों के परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होगी।

- Advertisement -ishan

सरपंच प्रतिनिधि को पुलिस ने दी सूचना:

ग्राम पंचायत चौसला के सरपंच प्रतिनिधि अशोक कुमार शर्मा ने बताया – पुलिस ने हमें सूचना दी। बताया गया कि आपके गांव के कुछ युवक कार में सांवलिया सेठ और देवमाल्या जोधपुरिया देव के लिए जा रहे थे।

उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। एक्सीडेंट कैसे हुआ इसकी जानकारी नहीं है। कार में गांव के 5 युवक थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई है। एक चिकित्सालय में भर्ती है।

सरपंच प्रतिनिधि व परिजन पुलिस थाने में।

3 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था:

सरपंच प्रतिनिधि अशोक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जानकारी दी कि रात्रि गश्त के दौरान थाने से लामाना कट के पास कार का एक्सीडेंट होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे। वहां वैगनआर कार दुर्घटनाग्रस्त मिली।

कार पलटी हुई थी। मौके पर 2 लोग घायल थे और 3 की मौत हो गई थी। घायलों को तुरंत जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान चौथे की भी मौत हो गई। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं। क्षतिग्रस्त वाहन को थाने में रखवाया गया है।

कुचामन सिटी में ईनामी चिट स्कीम का भंडाफोड़, सात आरोपी गिरफ्तार, नकदी व ड्रा सामग्री जब्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!