Friday, May 1, 2026
Homeनावां शहरनावां: ताजिए सुपुर्द-ए-ख़ाक, ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ निकाला गया जुलूस

नावां: ताजिए सुपुर्द-ए-ख़ाक, ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ निकाला गया जुलूस

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां उपखण्ड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों एवं कस्बों में रविवार को ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ ताजिए का जुलूस निकाला गया। देर शाम को ताजिए कर्बला में सैराब किए गए।

- विज्ञापन -image description
image description

रज्जू खान ने बताया कि शनिवार की मध्यरात्रि में ताजिए का जुलूस शुरू किया गया, जो ईमाम चौक से वीर प्रताप मोहल्ला होते हुए रविवार की अलसुबह पुनः ईमाम चौक पहुंचा।

- विज्ञापन -image description

मोहर्रम के अवसर पर रविवार को दोपहर 12 बजे ताजिए का मुख्य जुलूस प्रारंभ हुआ, जो ढोल-ताशों की मातमी धुनों के साथ मुख्य बाजार, सुभाष चौक, वीर प्रताप मोहल्ला, पीपली बाजार, सेठ रोड से होते हुए पुनः मुख्य बाजार पहुंचा।

मुख्य बाजार में लाइसेंसदारों, अखाड़े के उस्तादों, अधिकारियों व अन्य गणमान्य लोगों की दस्तारबंदी की गई। देर शाम को ईदगाह के पास स्थित कर्बला में ताजिए सैराब किए गए।

- Advertisement -ishan

जुलूस के दौरान ताजिए के नीचे से गुजरकर लोगों ने खैरो-बरकत की दुआएं मांगी। इस अवसर पर अखाड़े के उस्तादों ने लाठियां चलाने के साथ ही अन्य साहसिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।

कुचामन में परंपरागत श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम पर्व

कुचामन: कत्ल की रात मनाई, निकाले गए ताजिए

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!