Saturday, May 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी के राजलिया में वन विभाग ने अवैध लकड़ियों से भरी...

कुचामन सिटी के राजलिया में वन विभाग ने अवैध लकड़ियों से भरी दो पिकअप जब्त की

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. वन विभाग ने राजलिया (नाका मारोठ) क्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खेजड़ी और पंचमैल की लकड़ियों से भरी दो पिकअप गाड़ियाँ जब्त की हैं। यह कार्रवाई 27 जुलाई की सुबह 5:00 बजे डीएफओ विजय शंकर पांडेय के निर्देशन में की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

गश्ती दल के इंचार्ज क्षेत्रीय वन अधिकारी मनोज कुमार मीना के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में डिवीजन स्तरीय फ्लाइंग टीम के सदस्य – बनारसी, रामनारायण, कोमल, गायत्री, महेन्द्र सिंह, देवाराम, महिला कार्मिक मंजू, एवं चालक ओमप्रकाश शर्मा मौके पर मौजूद रहे।

- विज्ञापन -image description

कार्यवाही के दौरान दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जब्त लकड़ी और पिकअप वाहनों को सुरक्षित रूप से थाने में जमा करवाया गया है। वन विभाग द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -ishan

विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन संपदा की अवैध तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

कुचामन न्यूज: लुटेरी दुल्हन और दलाल रुपए लेकर फरार, फिर ठगा गया दुल्हा

कुचामन सिटी में दो युवकों की हत्या के मामले में पांच वांछित आरोपी गिरफ्तार

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!