Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी के कराटे शेरों ने नेशनल में मचाया धमाल, 14 में...

कुचामन सिटी के कराटे शेरों ने नेशनल में मचाया धमाल, 14 में 14 पदक जीतकर रचा इतिहास!

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. राजधानी जयपुर में आयोजित नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2025 में कुचामन सिटी के खिलाड़ियों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए देशभर के करीब 800 प्रतिभागियों के बीच अपनी प्रतिभा का डंका बजाया।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नेशनल मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स अकादमी – कुचामन के 14 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया और सभी ने पदक जीतकर 100% मेडल सफलता दर के साथ एक ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित कर दिया।

- विज्ञापन -image description

यह सफलता प्रशिक्षक विशाल सिंगोदिया के मार्गदर्शन में हासिल हुई, जो न केवल खिलाड़ियों की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि कुचामन में खेलों के बढ़ते स्तर की भी बानगी है।

- Advertisement -ishan

गोल्ड मेडल विजेता
दक्ष शर्मा, प्रांजल शर्मा, मयंक कुमावत, अर्नव शर्मा, उमैह्वा अंसारी, श्रीधर खंडेलवाल

सिल्वर मेडल विजेता
आलिया खान, प्रशांत झा, निर्भय सिंह, आरिश, सम्यक शर्मा

ब्रॉन्ज मेडल विजेता
मुकुल कुमावत, नक्श वर्धन सिंह, यश राठौड़

कोच विशाल सिंगोदिया ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर कहा कि

“यह सफलता सिर्फ पदकों की नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और परिश्रम की जीत है। नियमित अभ्यास, सही मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग से ही ये बच्चे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।”

इस अद्वितीय प्रदर्शन से कुचामन क्षेत्र में गर्व और उत्साह की लहर दौड़ गई है। खेलप्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।

कुचामन सिटी में कांग्रेस ने उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

भारत तिब्बत सहयोग मंच कुचामन सिटी इकाई ने लिया संकल्प – कैलाश मानसरोवर को चीन के कब्जे से कराएंगे मुक्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments