Homeकुचामनसिटीनावां सिटी: मंत्री विजय सिंह ने कपड़े की थैली - मेरी सहेली...

नावां सिटी: मंत्री विजय सिंह ने कपड़े की थैली – मेरी सहेली अभियान का किया शुभारंभ

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

नावां सिटी. महावीर इंटरनेशनल द्वारा पर्यावरण जनजागरूकता अभियान के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर वैकल्पिक उपायों (जैसे स्टील व कांच के बर्तन, कपड़े की थैली) को अपनाने हेतु कपड़े की थैली – मेरी सहेली अभियान की शुरुआत की गई।

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

इस अवसर पर पगल्या वाले बालाजी धाम नावां में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे राजस्व, उपनिवेशन एवं सैनिक कल्याण विभाग के मंत्री विजय सिंह चौधरी ने पर्यावरण जागरूकता अभियान के बैनर का विमोचन किया। साथ ही उन्होंने संस्था द्वारा किए जा रहे जागरूकता प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जल ही जीवन है तथा प्रकृति का कर्ज चुकाएं अपना फर्ज निभाएं जैसे संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य अत्यंत सराहनीय है।

कार्यक्रम में महंत रामेश्वर दास, संयोजक बाबूलाल दुबलदिया, समाजसेवी मनोज गगवाल, महावीर इंटरनेशनल के गर्वनिंग काउंसिल सदस्य वीर सुभाष पहाड़िया, अभियान संयोजक वीर रतनलाल मेधवाल, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश कुमार जैन, प्रधान प्रतिनिधि एडवोकेट राजेश गुर्जर, भाजपा जिला मंत्री पूजा कुमावत, सत्यनारायण लढ़ा, पूर्व सरपंच चुन्नीलाल माली, महेन्द्र पारीक, तहसीलदार रामेश्वरलाल गढ़वाल, बसंत अग्रवाल, तथा पत्रकार हितेश रारा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -ishan

अतिथियों व उपस्थित जनों ने वर्षा ऋतु में अधिकाधिक वृक्षारोपण करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार कर दैनिक जीवन में पर्यावरण रक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की। जगह-जगह बैनर लगाकर आमजन को संदेश दिया गया कि पर्यावरण की रक्षा प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।

समापन में राजस्व मंत्री विजय सिंह चौधरी ने महावीर इंटरनेशनल संस्था को जीवदया, मानव सेवा और पर्यावरण जागरूकता जैसे कार्यों के लिए धन्यवाद व साधुवाद दिया।

कुचामन सिटी में राज्यपाल ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

नावां सिटी: हादसे में युवक की मौत, परिवार ने दान की आंखें

कुचामन सिटी पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब फैक्ट्री, बड़ी मात्रा में सामग्री और वाहन जब्त

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments