Friday, April 17, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब फैक्ट्री, बड़ी मात्रा में सामग्री...

कुचामन सिटी पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब फैक्ट्री, बड़ी मात्रा में सामग्री और वाहन जब्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी पुलिस ने बीती रात सरहद रसाल गांव में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री का पर्दाफाश किया।

- विज्ञापन -image description
image description

पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेमीचंद खारिया (RPS) व वृत्ताधिकारी अरविंद विश्नोई की निगरानी में सफल कार्रवाई की गई।

- विज्ञापन -image description

पुलिस ने मौके से 816 पव्वे अवैध शराब, करीब 500 लीटर स्प्रिट, दो पैकिंग मशीनें, 3465 खाली पव्वे, लेबल, ढक्कन, बारकोड, तैयार शराब, कार्टन, गत्ते और परिवहन में उपयोग ली जा रही बोलेरो, पिकअप और मोटरसाइकिल जब्त की हैं।

मुखबिरी के जरिए मिली सूचना, रात को की गई दबिश

घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि दिनांक 8 जून की रात गश्त कर रहे उप निरीक्षक शिव सिंह को डीएसटी टीम व मुखबिर तंत्र से सूचना मिली कि सरहद रसाल में चेनाराम सारण की ढाणी में अवैध रूप से स्प्रिट से शराब बनाई जा रही है।

- Advertisement -ishan

सूचना की पुष्टि होते ही गश्ती दल में शामिल हेड कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल कमलेश कुमार, केशाराम और महिला कांस्टेबल नर्बदा के साथ डीएसटी टीम के जवानों राजेश कुमार, सुशील कुमार, सुरेन्द्र सिंह, पवन कुमार और भंवरलाल को लेकर मौके पर दबिश दी गई।

पुलिस ने जब ढाणी के बाड़े की तलाशी ली तो वहां बड़ी मात्रा में शराब बनाने का कच्चा माल और तैयार माल मिला। दो नीले रंग के 200-200 लीटर स्प्रिट भरे ड्रम, चार 20-20 लीटर की केन, एक 60 लीटर व एक 20 लीटर का जरिकन जिसमें तैयार शराब भरी हुई थी, बरामद किए गए। साथ ही 17 कार्टन में भरी हुई 816 पव्वे अवैध शराब मिली।

इसके अलावा 15 प्लास्टिक की थैलियों में कुल 3465 खाली पव्वे, 214 खाली गत्ते, 21 बंडल शराब के ब्रांड लेबल, पारदर्शी टेप, ढक्कन चिपकाने की गोंद, बारकोड स्टिकर, पव्वों पर लगने वाले ढक्कन (8.8 किलो) और दो पैकिंग मशीनें भी जब्त की गईं। फैक्ट्री में उपयोग हो रहे औजारों में एल्कोहल मापक मीटर, छलनियां, लकड़ी का पाटा, प्लास्टिक टब, आदि शामिल थे।

शराब के परिवहन में काम ली जा रही बोलेरो (RJ14 UC 6434), पिकअप (RJ21 GD 2325) और एक मोटरसाइकिल (RJ37 SS 9141) भी जब्त की गई हैं।

मौके से बाड़ा मालिक चेनाराम पुत्र रूघाराम जाट उम्र 46 वर्ष निवासी रसाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपना बाड़ा किराए पर दिया हुआ था, हालांकि शराब बनाने की जानकारी होने से इनकार नहीं कर पाया। वहीं मनोहर बावरी नामक व्यक्ति को डिटेन कर पूछताछ की जा रही है, जिसकी भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।

मुकदमा दर्ज, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

थाना कुचामन सिटी में मुकदमा दर्ज कर चेनाराम के खिलाफ राजस्थान आबकारी अधिनियम की धाराओं और कॉपीराइट अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है।

अनुसंधान थानाधिकारी सतपाल सिंह के जिम्मे है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध धंधे में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, कहां-कहां सप्लाई की जाती थी और गिरोह का मास्टरमाइंड कौन है।

कुचामन सिटी में राजपूत समाज ने निकाली दलित दूल्हे की बिंदोरी, दी एकता की मिसाल

कुचामन सिटी में वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत ट्रांसफॉर्मर के पास सफाई की गई

कुचामन सिटी में मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने किया वाटिका का लोकार्पण एवं पौधरोपण

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!