Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी नगर परिषद में विधि सलाहकारों की नियुक्ति, प्रदेशभर में 489...

कुचामन सिटी नगर परिषद में विधि सलाहकारों की नियुक्ति, प्रदेशभर में 489 नए अधिवक्ता नियुक्त

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. स्थानीय स्वशासन विभाग (राजस्थान सरकार) द्वारा नगर निकायों में विधि सलाहकारों की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description

इस क्रम में कुचामन नगर परिषद समेत प्रदेश के नगर निकायों में कुल 489 विधि सलाहकारों एवं पैनल अधिवक्ताओं की नियुक्ति की गई है। इससे पूर्व नियुक्त सभी विधिक प्रतिनिधियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

- विज्ञापन -image description
रतनलाल प्रधान और श्यामलाल कुमावत।

कुचामन नगर परिषद में तीन विधि सलाहकार नियुक्त किए गए हैं, जिनमें पुष्पेंद्र सिंह, श्यामलाल कुमावत और रतनलाल प्रधान शामिल हैं। ये विधि सलाहकार नगर परिषद के कानूनी मामलों में परिषद को परामर्श देंगे, दस्तावेजों की समीक्षा करेंगे और आवश्यकतानुसार न्यायालयों में परिषद का पक्ष रखेंगे।

पूरे डीडवाना कुचामन जिले के शहरों में की गई नियुक्तियों में…

डीडवाना नगर परिषद में नागपाल सिंह, कमल मोट और बाबूलाल मेघवाल को विधि सलाहकार बनाया गया है। नावां नगरपालिका में राजकुमार सिंह और विष्णुधर शर्मा को नियुक्त किया गया है।
परबतसर नगरपालिका में अरुण कुमार माथुर एवं कन्हैयालाल आचार्य की नियुक्ति की गई है।
मकराना नगर परिषद में हनुमान डांबर, सिकंदर खान और सोनम दाधीच विधिक सलाहकार के रूप में सेवाएँ देंगे।

- Advertisement -ishan

बोरावड़ नगरपालिका में रामनिवास जाट और नवनेश टांक की नियुक्ति हुई है, जबकि लाडनूं नगरपालिका में गोविंद सिंह एवं एलीजा पिपावत को विधिक सलाहकार बनाया गया है।

यह नियुक्ति आदेश निदेशक एवं विशिष्ट शासन सचिव इंद्रजीत सिंह द्वारा जारी किया गया है, जबकि विधि निदेशक लेखराज जाग्रत ने अधिवक्ताओं की नियुक्ति को अंतिम रूप दिया है।

ईद को लेकर कुचामन सिटी थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

कुचामन सिटी: 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की पुनर्गणना के लिए 12 जून तक करें आवेदन

कुचामन सिटी में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!