कुचामन सिटी स्थित मज़दूर किसान भवन में आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) तहसील कमेटी कुचामन, मकराना, परबतसर, जिला डीडवाना-कुचामन की 24वीं कांग्रेस (अधिवेशन) की रिपोर्टिंग हेतु विस्तारित मीटिंग रखी गई।


मीटिंग के पहले सत्र में राजनीतिक विश्लेषणात्मक रिपोर्ट कामरेड भागीरथ यादव ने प्रस्तुत की।
दूसरे सत्र में जिला सचिव कामरेड मोतीलाल शर्मा ने संगठनात्मक विषयों पर जानकारी दी।

जिला सचिव मोतीलाल शर्मा ने बताया कि आज की मीटिंग में कई अहम विषयों पर चर्चा हुई, जिन पर CPIM के तमाम कार्यकर्ता आमजन को साथ लेकर 09 जुलाई को आम हड़ताल का समर्थन करते हुए सहयोग करेंगे।
विद्युत विभाग द्वारा जो स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, उन्हें रोकने का काम करेंगे। देश व प्रदेश में नकली खाद, बीज की चल रही फैक्ट्रियों को संरक्षण देने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी तथा सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने तक धरना-प्रदर्शन और आंदोलन किए जाने की रूपरेखा तैयार की गई।

साथ ही, आज खेत मज़दूर यूनियन के लिए भी योजना तैयार की गई। मीटिंग में ऑटो चालक यूनियन, हाथ ठेला–ठड़ी होल्डर्स यूनियन के कार्यकर्ताओं की भी उपस्थिति रही।
मीटिंग में कामरेड अब्बास खान, रेखाराम चोटियां, रेखाराम बडकेशिया, हरदेवाराम अणदा, कानाराम बिजारणियां, रामसिंह, खींवकरण डबरिया आदि ने संबोधित किया।
महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा गोल्डन जुबली वर्ष में जीवदया सेवा व वृक्षारोपण
तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा सम्पन्न, भक्ति रस में डूबा कुचामन सिटी का बापूनगर
भाजपा कुचामन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चावंडिया का भव्य स्वागत समारोह आयोजित






