Saturday, March 7, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जन जागृति...

कुचामन सिटी में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जन जागृति अभियान

महावीर इंटरनेशनल सिटी एवं बरगद संरक्षण फाउंडेशन का संयुक्त प्रयास

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल सिटी एवं बरगद संरक्षण फाउंडेशन खारिया के संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग कुचामन सिटी के अधिकारी रजनीश चौधरी एवं उनकी टीम के सानिध्य में वृहत पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

यह कार्यक्रम आज प्रातः 8 बजे सावित्री बाई फूले अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास परिसर, न्यू स्टेडियम रिग रोड पर सम्पन्न हुआ।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्य ‘आवो अपना फर्ज निभाएं, प्रकृति का कुछ कर्ज चुकाएं’, ‘पेड लगाओ जीवन बचाओ’, ‘जल ही जीवन है, जल है तो कल है’ की भावना के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता का संदेश फैलाने हेतु एकजुट हुए।

- Advertisement -ishan

इस पर्यावरण जागृति अभियान में वीर रामावतार गोयल, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर सदीप पाण्डया, वीर राजकुमार सोनी, अध्यापक वीरेन्द्र सिंह, वीर दिनेश लाडना, वीर सम्पत बगड़िया, वीर आनन्द आशा, वीर विकास नीतू, वीर आशीष दीप्ति, नेहा जैन, बरगद संरक्षण फाउंडेशन के जीएसटी अधिकारी राजैश कुमावत, नेताराम कुमावत, डॉ. प्रदीप चौधरी, लायंस क्लब कुचामन फोर्ट के राम काबरा सहित कई अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

संस्था द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े की थैली मेरी सहेली के उपयोग को बढ़ावा देने, सिंगल यूज प्लास्टिक के दैनिक जीवन में उपयोग को कम करने तथा स्टील और कांच के उपकरणों के उपयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रचार प्रसार भी किया गया। जगह-जगह पर्यावरण संरक्षण के संदेश वाले बैनर लगाकर आमजन में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

अंत में कार्यक्रम के वीर सुभाष पहाडिया ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

ईद को लेकर कुचामन सिटी थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित

कुचामन सिटी नगर परिषद में विधि सलाहकारों की नियुक्ति, प्रदेशभर में 489 नए अधिवक्ता नियुक्त

कुचामन सिटी: 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा की पुनर्गणना के लिए 12 जून तक करें आवेदन

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!