Sunday, March 8, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामनसिटी : बारिश से नमक के खारडे में भरा पानी, किसानों के...

कुचामनसिटी : बारिश से नमक के खारडे में भरा पानी, किसानों के खिले चेहरे

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामनसिटी में शुक्रवार की शाम को मौसम ने अचानक करवट ली और आकाश में काले बादल छा गए। शहर में एकाएक अंधेरा सा छा गया, जिससे दिन में ही रात जैसा माहौल बन गया। शाम करीब 4:30 बजे देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई।

- विज्ञापन -image description
image description

बारिश से नमक की क्यारियों में पानी भरने से नमक का उत्पादन बंद हो गया है, वहीँ यह बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद है। जिससे किसानों के भी चेहरे खिल गए। बारिश के साथ ही मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के चेहरे खिल उठे। बारिश की बूंदों ने शहर की सड़कों को भीगो दिया और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस सुहाने मौसम का आनंद लिया। तेज बारिश के बाद सड़कों पर पानी बहने लगा।

- विज्ञापन -image description

1 घंटे तक हुई तेज बारिश

करीब 1 घंटे बारिश का दौर जारी रहा, जिससे शहर के नीचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने लगी। हालाँकि मुख्य शहर और घनी आबादी वाले क्षेत्र में बारिश थमने के कुछ देर बाद पानी बहकर झील में पहुंच गया। बारिश के दौरान व्यापारिक क्षेत्र और मुख्य बाजारों में रौनक घटी, लेकिन गर्मी से राहत की वजह से आमजन ने राहत की सांस ली।

कुचामन सहित डीडवाना-कुचामन जिले के अन्य शहरों जैसे नावां, मकराना और डीडवाना में आज बारिश दर्ज की गई। जहां पहले तक गर्मी और उमस का दौर बना हुआ था, वहीं इस बारिश से पूरे जिले में ठंडी हवाओं का अहसास हुआ।

- Advertisement -ishan

27 डिग्री रहा तापमान

कुचामनसिटी में इस समय तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिले के अन्य शहरों में भी तापमान में गिरावट मिली है। मौसम विभाग द्वारा आगामी समय में बारिश को लेकर समय-समय पर अलर्ट जारी किया जा रहा है और आगे भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

कुचामन सिटी में पहली बारिश में ही सड़कों की खुल गई पोल, जगह-जगह टूटीं

कुचामन में शुरू हुआ प्री मानसून की बारिश का दौर, गर्मी से मिली राहत

कुचामन सिटी सहित पूरे जिले में शुरू हुई प्री-मानसून बारिश

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!