Wednesday, April 29, 2026
Homeडीडवानाडीडवाना में किसान का मकान धरती में समाया, कुएं से निकली अजीब...

डीडवाना में किसान का मकान धरती में समाया, कुएं से निकली अजीब आवाज़ें, VIDEO

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

डीडवाना क्षेत्र के निमोद गांव में बुधवार को एक अप्रत्याशित घटना सामने आई, जहां वर्षों पुराना एक कुआं अचानक धंस गया।

- विज्ञापन -image description
image description

हादसे में कुएं के साथ ही उसके पास बना एक किसान का मकान भी देखते ही देखते जमीन में समा गया। राहत की बात यह रही कि उस वक्त मकान में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी की जान नहीं गई।

- विज्ञापन -image description

ग्रामीणों ने बताया कि घटना से पहले कुएं से अजीब सी आवाजें आने लगी थीं। थोड़ी ही देर में जमीन कांपने लगी और कुएं की दीवारें बैठने लगीं। अचानक पूरा कुआं और उसके पास बना मकान मलबे में तब्दील हो गया। मकान में रखी दो चक्कियां, दो बक्से, मोटर और अन्य सामान भी भीतर दब गया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मलबा हटाने के लिए क्रेन मशीन बुलाई गई।

- Advertisement -ishan

इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जो आसपास लगे कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह महज कुछ ही सेकंड में पूरी जमीन धंस जाती है और मकान धरती में समा जाता है। इसके तुरंत बाद हवा में धूल का विशाल गुबार उठता है।

विश्वविख्यात तीर्थधाम मालासेरी डूंगरी के महंत हेमराज पोसवाल पहुंचे कुचामन सिटी

कुचामन सिटी SDM के निर्देश पर आग उगलती सड़क की जांच करने पहुंचे आयुक्त

कुचामन सिटी में छात्र संगठन SFI का गठन, छात्र हितों की उठेगी आवाज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!