Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी: बचपन बोझ तले दबा था, पर एक केक ने लौटा...

कुचामन सिटी: बचपन बोझ तले दबा था, पर एक केक ने लौटा दी मुस्कान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी. एक बच्चा उस समय बड़ा हो गया जब उसने अपने परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ अपने कंधों पर उठाना शुरू किया।

- विज्ञापन -image description
image description

बचपन की मस्ती और खेल कूद को छोड़कर वह अब परिवार के लिए कुछ पैसे जुटाने के लिए काम पर लग गया था।

- विज्ञापन -image description

आज इस बच्चे का जन्मदिन था, लेकिन उसे अपनी खुशियों से ज्यादा अपनी जिम्मेदारियों की चिंता थी। वह कुचामन सिटी के बाजार में 5 रुपए के पेन बेच रहा था। जिस किसी ने उसे देखा उनके दिल में दया जाग उठी लेकिन वह बच्चा अपनी मेहनत से कमाकर खुशी से जीवन जीने की कोशिश कर रहा था।

आज जब वह अपने जन्मदिन पर सड़कों पर पेन बेचने निकला, उसे यह उम्मीद नहीं थी कि इस दिन का पल उसके लिए कभी न भूलने वाला बन जाएगा। वह बाजार में घूमते हुए लोगों से पेन खरीदने की अपील कर रहा था। कुछ ने पेन खरीदी, कुछ लोग बिना रुके चले गए। इसके बाद वह पास में एक प्रिंटर की दुकान में गया। सोचा होगा कि शायद दुकानदार कुछ पेन खरीद लेगा।

- Advertisement -ishan

दुकान में जाते ही उसने दुकानदार अरुण पाराशर से कहा कि अंकल पेन खरीद लो। अरुण ने बच्चे से कुछ पेन खरीद लीं। जब वह बच्चा दुकान से जाने लगा तो उसने बताया कि आज मेरा जन्मदिन है। अरुण ने बच्चे की मासूमियत को देखा और तुरंत कहा कि अच्छा, तो फिर जन्मदिन मनाते हैं! इसके बाद अरुण ने दुकान से एक केक मंगवाया।

केक देखकर बच्चे के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई, और अरुण के साथ उनकी दुकान के स्टाफ ने मिलकर उसका जन्मदिन मनाया। केक खाने के बाद  बच्चे ने कहा कि अब इसे घर जाकर अपने भाई के साथ शेयर करूंगा। यह पल उस बच्चे के लिए एक अनमोल याद बन गया।

कुचामन सिटी में जमीन से अचानक निकली आग की लपटों से बच्ची झुलसी, VIDEO

कुचामन सिटी: जेल से फिर गैंगस्टर आदित्य जैन की गिरफ्तारी, फल व्यापारी को दी धमकी

सांसद बेनीवाल से डीडवाना-कुचामन में वंदे भारत स्पेशल ट्रेन के ठहराव की मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!