Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन सिटी के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री को भेजा प्रार्थना पत्र

कुचामन सिटी के कंप्यूटर ऑपरेटरों ने मुख्यमंत्री को भेजा प्रार्थना पत्र

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: पंचायत समिति कुचामन सिटी में वर्षों से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम एक प्रार्थना पत्र विकास अधिकारी को सौंपा है। 

- विज्ञापन -image description
image description

पत्र के माध्यम से ऑपरेटरों ने प्लेसमेंट एजेंसी की व्यवस्था को समाप्त कर उन्हें संविदा (अर्द्धसरकारी) सूचना सहायक या कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियोजित किए जाने की मांग की है।

- विज्ञापन -image description

प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि वे पिछले लगभग 10 वर्षों से बेहद न्यूनतम वेतन 7000 से 9000 रुपए प्रति माह पर सेवाएं दे रहे हैं, जिससे परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो रहा है।

इसके बावजूद वे खाद्य सुरक्षा योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्थान सम्पर्क, पेंशन, स्वामित्व योजना सहित कार्यालय की अन्य शाखाओं जैसे संस्थापन, पंचायत, जांच आदि के सभी कंप्यूटर संबंधित कार्यों का कुशल संचालन कर रहे हैं।

- Advertisement -ishan

ऑपरेटरों का कहना है कि प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से कार्यरत होने के कारण उन्हें किसी भी समय सेवा समाप्त होने का डर बना रहता है, जिससे मानसिक और आर्थिक असुरक्षा लगातार बनी रहती है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि प्लेसमेंट की यह अस्थायी व्यवस्था खत्म कर उन्हें संविदा आधारित या अर्द्धसरकारी रूप में स्थायीत्व प्रदान किया जाए, ताकि वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

कुचामन सिटी सहित जिले में 18 मई तक हीट वेव-आंधी अलर्ट

कुचामन सिटी SDM के निर्देश पर आग उगलती सड़क की जांच करने पहुंचे आयुक्त

परबतसर न्यूज: शादीशुदा महिला को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!