Tuesday, February 10, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में पिता की मौत के बाद बेटी ने बांधी जिम्मेदारियों की...

कुचामन में पिता की मौत के बाद बेटी ने बांधी जिम्मेदारियों की पगड़ी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: पिता की मौत के बाद बेटियों ने न केवल घर की जिम्मेदारी संभाली बल्कि समाज की पुरानी मान्यताओं को तोड़ते हुए अपने कंधों पर उनका अंतिम संस्कार करने के बाद पगड़ी बांधकर दायित्व भी उठाया है।

- विज्ञापन -image description
image description

कुमावत मोहल्ले के रहने वाले जगदीश कुमावत, जो पेशे से एक पेंटर थे, की गणेश डूंगरी के पास एक घर में कार्य करते समय अडान से गिरने से मौत हो गई। इस दुखद घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया।

- विज्ञापन -image description

पिता की मृत्यु के बाद बेटियां प्रियंका और अशुंल ने साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए समाज की रूढ़ियों को तोड़ दिया। जहां आमतौर पर बेटे पिता की अंतिम यात्रा में कंधा देते हैं, वहीं इन बहादुर बेटियों ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए अपने पिता की अर्थी को कंधा दिया और अंतिम संस्कार की सारी रस्में पूरी कीं।

इस दौरान प्रियंका ने अपने सिर पर पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी भी बांधी, जो इस बात का प्रतीक था कि अब वह अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालेंगी। यह क्षण न केवल भावनात्मक था, बल्कि समाज को यह संदेश भी दे गया कि बेटियां किसी से कम नहीं होतीं।

- Advertisement -ishan

जगदीश कुमावत कुचामन के जाने-माने पेंटर थे, उनकी असमय मृत्यु से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। लेकिन उनकी बेटियों के इस साहसिक कदम ने सभी को प्रेरित किया। अंतिम यात्रा में शामिल हुए लोगों ने बेटियों की इस हिम्मत को सराहा और उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा।

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि बेटियां केवल जिम्मेदारी उठाने के लिए ही नहीं, बल्कि हर सामाजिक बंधन को तोड़ने के लिए भी सक्षम हैं।

नावां न्यूज: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर सजा

कुचामन न्यूज: डीडवाना जिला मुख्यालय बनाने का विरोध शुरू, कुचामन में दिया ज्ञापन

डीडवाना न्यूज: भिड़ंत के बाद बस में लगी आग, बाइक सवार की मौत

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!