Thursday, January 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन में ईद की रौनक, मुस्लिम भाई-बंधुओं ने अदा की विशेष नमाज

कुचामन में ईद की रौनक, मुस्लिम भाई-बंधुओं ने अदा की विशेष नमाज

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन सिटी, में ईद उल फितर का पर्व सोमवार को पूरे अकीदत और अहतराम के साथ मनाया गया। सुबह साढ़े सात बजे मुस्लिम भाई-बंधु जुलूस के साथ ईदगाह पहुंचे, जहां करीब सवा आठ बजे विशेष सामूहिक नमाज अदा की गई।

- विज्ञापन -image description
image description

नमाज के दौरान जब हजारों सिर खुदा की बारगाह में सजदे में झुके तो मंजर देखने लायक था। नमाज के बाद मुल्क में अमन-चैन, भाईचारा और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। कुचामन की बाबा हैदर अली दरगाह में भी विशेष नमाज अदा की गई। ईद मिलन समारोह में हिंदू भाइयों ने भी ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समाज को बधाई दी और विभिन्न स्थानों पर लोगों को खीर और सिवइयां खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

- विज्ञापन -image description

शहर के अनेक स्थानों पर ईद मिलन समारोह आयोजित किए गए, जहां गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा देखने को मिला। प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए, जिससे पूरे शहर में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा।

कुचामन में गणगौर उत्सव की धूम, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामना

- Advertisement -ishan

कुचामन न्यूज: तेजाजी की मूर्ति खंडित करने वाला गिरफ्तार, कुचामन में सांकेतिक धरना

कुचामन न्यूज: फेसबुक के जरिए व्यापारी से 48 लाख ठगने वाले आरोपी पुलिस रिमांड पर

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!