Wednesday, March 11, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: राजकुमार जाट की संदिग्ध मौत, सीबीआई जांच की मांग को...

कुचामन न्यूज: राजकुमार जाट की संदिग्ध मौत, सीबीआई जांच की मांग को लेकर पत्र

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: गुजरात के गोंडल में भीलवाड़ा जिले के झबरकिया गांव के 30 वर्षीय छात्र राजकुमार जाट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला में विश्व जाट महासभा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक एडीएम को पत्र सौंपकर सीबीआई जांच की मांग की।

- विज्ञापन -image description
image description

महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष परसाराम बुगालिया के नेतृत्व में मुननाराम महला, युवा नेता कमलकांत डोडवाडिया, अजय बिजारणिया सहित अन्य लोगों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

- विज्ञापन -image description

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जानकारी के अनुसार- मृतक राजकुमार जाट यूपीएससी की तैयारी कर रहा था और उसके पिता रतनलाल पिछले 30 वर्षों से गुजरात में फास्ट फूड का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि राजकुमार 4 मार्च से लापता था और उसकी लाश 10 मार्च को राजकोट पुलिस को मिली। मृतक के पिता रतनलाल ने गोंडल विधायक गीताबा जडेजा और पूर्व विधायक जयराज सिंह जडेजा के बेटे गणेश जडेजा पर हत्या की आशंका जताई है।

सीबीआई जांच और आरोपियों का पॉलीग्राफी टेस्ट की मांग

विश्व जाट महासभा ने इस मामले की जीरो नंबर एफआईआर दर्ज करने और सीबीआई जांच की मांग की है। महासभा ने प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और गुजरात के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, गोंडल विधायक जडेजा के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच, सभी आरोपियों का पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने और रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग की है।

- Advertisement -ishan

प्रवासियों की सुरक्षा की अपील

इसके साथ ही महासभा ने गुजरात सरकार से पीड़ित परिवार और अन्य राजस्थानी प्रवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी अपील की है। कुचामन सिटी में एडीएम को सौंपे गए मांग पत्र में इस पूरे मामले में न्याय की गुहार लगाई गई है।

कुचामन न्यूज: नगर परिषद की लापरवाही से अंधेरे में रहेंगे कुचामनवासी

नावां न्यूज: राजपूत समाज के विरोध के बाद मारोठ थानाधिकारी और 2 कांस्टेबल लाइन हाजिर

कुचामन सिटी रेलवे स्टेशन पर विकास कार्यों की उठी मांग

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!