Thursday, January 22, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज: कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी का नावां विधानसभा में...

कुचामन न्यूज: कांग्रेस की महिला प्रदेशाध्यक्ष सारिका चौधरी का नावां विधानसभा में हुआ स्वागत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज: कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने के बाद पहली बार कुचामनसिटी पहुँची सारिका चौधरी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया। 

- विज्ञापन -image description
image description

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह को तेज गर्मी भी नहीं तोड़ पाई और सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया और रैली में शामिल हुए।

- विज्ञापन -image description

राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी ने पद ग्रहण करने के बाद पहली बार नावां विधानसभा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र की जनता ने गर्मजोशी के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

सारिका चौधरी का स्वागत करने के लिए सैकड़ों लोग भाटीपुरा तिराहा पर पहुंचे, जहां से वाहनों के काफिले के साथ उनका सफर शुरू हुआ। काफिला भाटीपुरा चौराहे, नावा शहर, मिठड़ी, नारायणपुरा, कुचामन स्वागत द्वार, स्टेशन रोड, लॉयन्स सर्किल, अंबेडकर सर्किल, अहिंसा सर्किल होते हुए चौधरी कृषि फार्म, कुचामनसिटी पहुंचा।

- Advertisement -ishan

कुचामन सिटी. के 35 से अधिक स्थानों पर मंच बनाकर सरपंच संगठन, विभिन्न समाज संगठन एवं संस्थाओं द्वारा फूल मालाओं, गजमालाओं और जोरदार आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया।

स्थानीय कांग्रेस में दिखी गुटबाजी, कई पदाधिकारी रहे नदारद

कांग्रेस महिला प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी दूरी बनाए रहे। सारिका चौधरी के पहली बार कुचामनसिटी आने पर स्थानीय कांग्रेस और ग्रामीण कांग्रेस में गुटबाजी साफ नजर आई। नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई बड़े नेता कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए, जिससे शहर में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गईं।

लोगों में यह सवाल उठने लगा कि कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के दौरान स्थानीय कांग्रेस के कार्यकर्ता क्यों नहीं पहुंचे? क्या महेंद्र चौधरी गुट इस पद को लेकर नाराज है? इस कार्यक्रम में कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं की गैरमौजूदगी ने पार्टी की आंतरिक खींचतान को और उजागर कर दिया।

कुचामन में आकाश इंस्टीट्यूट का शुभारंभ 9 मार्च को

नावां न्यूज: पुलिसकर्मी को डंपर से कुचलने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

जिला न्यायालय व मुख्यालय की मांग पर कुचामन अभिभाषक संघ का अनिश्चितकालीन धरना

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!