Saturday, April 18, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज़: नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित...

कुचामन न्यूज़: नगर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित नेहरू का जन्मदिवस मनाया गया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज़: नगर कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आज 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

इस अवसर पर समस्त कांग्रेस जनों ने नेहरू बाल उद्यान में एकत्रित होकर चाचा नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

- विज्ञापन -image description

यह भी पढ़ें:-कुचामन न्यूज़: अवैध जल संबंधों के विच्छेदन एवं बकाया जल राजस्व पर होगी कार्यवाही

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. नरेंद्र मोहनपुरिया ने पंडित नेहरू को एक महान युगदृष्टा बताया और उनके द्वारा आजाद भारत में किए गए महत्वपूर्ण योगदानों का जिक्र किया।

- Advertisement -ishan

उन्होंने विशेष रूप से नवभारत निर्माण में नेहरू जी के योगदान को सराहा जिसमें औद्योगिक क्रांति, श्वेत क्रांति, हरित क्रांति, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्य शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने देश के विकास के लिए नहरों का निर्माण, सड़क निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे पथों के निर्माण की नींव रखी जो आज भारत के विकास का अहम हिस्सा बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-कुचामन न्यूज़: श्रीमद्भागवत कथा और कलश यात्रा का भव्य आयोजन

नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत ने भी पंडित नेहरू को भारतीय राजनीति के महान युगदृष्टा के रूप में सम्मानित किया और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि नेहरू जी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया के प्रमुख विकसित देशों में शामिल हुआ।

नगर परिषद के उपसभापति हेमराज चावला ने पंडित नेहरू को नवभारत के महान सर्जनकार के रूप में याद किया और उनके द्वारा 1971 में चीन युद्ध के बाद सेना के आधुनिकीकरण में किए गए प्रयासों की सराहना की। साथ ही, उनके द्वारा दिया गया ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा आज भी देशवासियों के दिलों में गूंजता है।

यह भी पढ़ें:-कुचामन न्यूज़: विधायक बालमुकुंदाचार्य बोले- मुझे जान से मारने की धमकी मिली है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं

कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान ने पंडित नेहरू को आधुनिक नवभारत का शिल्पकार बताया और बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू का बच्चों से गहरा लगाव था। जिसके कारण आज भी उन्हें ‘चाचा नेहरू’ के नाम से याद किया जाता है।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शेर खान, कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान, नावां ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह खारिया, नगर अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत, नगर परिषद के उपसभापति हेमराज चावला, पार्षद जवाना राम मोहनपुरिया, सेवा दल जिला महासचिव इमदाद खान, आई एन सी आर के अध्यक्ष मुन्ना राम महला फौजी, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉ. नरेंद्र मोहनपुरिया, युवा नेता गजेंद्र कांसोटिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-कुचामन न्यूज: दहेज के लिए परेशान करने पर थाने में रिपोर्ट दी तो महिला के भाई का सिर फोड़ा, जयपुर रेफर

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चाचा नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए चाचा नेहरू अमर रहे और जय जवान, जय किसान के नारे लगाए।

कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा पंडित नेहरू के योगदान को याद करते हुए। उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा व्यक्त करने के उद्देश्य से किया गया था।

यह भी पढ़ें:-कुचामन न्यूज़: डॉक्टर की लापरवाही: महिला के पेट में छोड़ा कपड़ा, तीन महीने तक तड़पती रही

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!