Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन न्यूज़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री...

कुचामन न्यूज़: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस मनाया

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

कुचामन न्यूज़: कुचामनसिटी. आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस सादगी और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

नगर कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय कनोई पार्क में इस विशेष अवसर पर शांति, अहिंसा और सत्य के पुजारी महात्मा गांधी एवं सादगी और देशभक्ति के प्रतीक स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन मनाया गया। आज पूरा विश्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस को अहिंसा दिवस के रूप में मनाता है। सत्य और अहिंसा के इस महान पुजारी ने सत्य के बल पर हमें आजादी दिलाई, और उनके योगदान के कारण ही आज भारत इस महान व्यक्तित्व का जन्मदिवस मनाने का गौरव अनुभव कर रहा है। 

- विज्ञापन -image description

यह भी पढ़ेंKuchaman News: मां शाकंभरी मंदिर में शारदीय नवरात्र महोत्सव 3 अक्टूबर से

आज के दिन पूर्व प्रधानमंत्री सादगी एवं सच्चाई के प्रतीक स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का जन्म भी हुआ था। दोनों महान विभूतियों को आज समग्र राष्ट्र आज उनके जन्मदिवस को अहिंसा एवं शांति दिवस के रूप में मना रहा है। सादगी के प्रतीक स्वर्गीय शास्त्री ने आजाद भारत में जय जवान जय किसान का नारा दिया जो आज हर एक भारतीय की जबान पर है।

- Advertisement -ishan

उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर परिषद के उपसभापति हेमराज चांवला ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को भारत का राष्ट्रीय संत बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए जो भी आंदोलन किए, वे सभी शांति और अहिंसा के सिद्धांतों के साथ थे।

नगर परिषद के सभापति आसिफ खान ने दोनों महान विभूतियों को देश की आत्मा की संज्ञा दी और कहा कि हमें इनके आदर्शों को अपने सार्वजनिक जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री को सादगी का प्रतीक और एक महान स्वतंत्रता सेनानी के रूप में भी सम्मानित किया। अपने उद्बोधन में प्रदेश महिला सचिव मृदुला कोठारी ने भी इन दोनों विभूतियों को उनकी महानता और देशभक्ति के लिए कोटि-कोटि नमन किया।

यह भी पढ़ें-कुचामन न्यूज़: भाजपा नागौर देहात के उपाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह कांसेड़ा ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी से की मुलाकात

कार्यक्रम में नांवा ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह खारिया ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को सत्य व अहिंसा का पुजारी बताया। क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष ईश्वर राम साहू ने भी दोनों महान हस्तियों को राष्ट्र के लिए किए गए उनके कामों की वजह से आज पूरा राष्ट्र इनको याद कर रहा है जिन्होंने अपना सारा जीवन देव सेवा में बलिदान कर दिया ऐसी दोनों महान विभूतियों को शत-शत प्रणाम किया।

यह भी पढ़ेंKuchaman News: डीडवाना-कुचामन पुलिस की मंदिर चोरी के मामले में प्रभावी कार्रवाई

यह रहे उपस्थित 

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शेर खान, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत, कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान, नावां ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह खारिया, नगर परिषद के सभापति आसिफ खान, उपसभापति हेमराज चावला, पार्षद अयूब अली, फारूक टांक, इकराम भाटी, सेवादल के महासचिव इमदाद खान, प्रदेश महिला महासचिव मृदुला कोठारी, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष ईश्वर राम साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेंद्र सारस्वत, कानाराम बुनकर, दुर्गाराम चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि नासिर हुसैन, अय्यूब कुरैशी, युवा नेता सिकंदर खींची, गजेंद्र कांसोटिया, आई एन सी आर के अध्यक्ष परसराम बुगालिया, मूनाराम महिला, कमलकांत डॉडवाडिया, मोहम्मद सलीम छिपा, पत्रकार मनोज भारद्वाज, पवन कुमार डालुका, मोहन राम सांखला, सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पहले तो दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की उसके पश्चात सार्वजनिक पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा भारत माता की जय, राष्ट्रपिता अमर रहे, जय जवान जय किसान के नारों से आसमान गूंजायमान कर दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!