Monday, March 30, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman News: राजकुमार फौजी बने कुमावत विकास समिति के अध्यक्ष

Kuchaman News: राजकुमार फौजी बने कुमावत विकास समिति के अध्यक्ष

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB
Kuchaman News: कुचामानसिटी. स्टेशन रोड स्थित कुमावत भवन में आयोजित साधारण सभा की बैठक में राजकुमार फौजी को सर्वसम्मति से कुमावत विकास समिति का अध्यक्ष बनाया गया। फौजी ने अपने 21 साल देश सेवा के दौरान अपनी योग्यता और समर्पण का परिचय दिया है।  फौजी अब समाज सेवा में भी सक्रिय हैं।
फौजी ने बताया कि वह समाज को संगठित करने, निर्माणाधीन भवन को जल्द से जल्द तैयार करवाने, समाज में फैली कुरीतियों को समाप्त करने, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में जागरूकता लाने पर कार्य करेंगे। पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत के कार्यो को भी गति देंगे।
फौजी के निर्वाचन पर युवा, प्रवासियों सहित शहर की अन्य सामाजिक संगठनों ने शुभकामनाएं दी हैं। समाज के सभी गणमान्य लोगों ने इस मौके पर उपस्थित होकर अपनी शुभकामनाएं दीं।
फौजी के नेतृत्व में कुमावत विकास समिति के नए अध्याय की शुरुआत हुई है, जिसमें समाज के विकास और उत्थान के लिए नए कदम उठाए जाएंगे।
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!