Tuesday, March 31, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman News: कुचामन थानाधिकारी सुरेश चौधरी को घेर कर उनकी निजी गाड़ी...

Kuchaman News: कुचामन थानाधिकारी सुरेश चौधरी को घेर कर उनकी निजी गाड़ी के टायरों की निकाली हवा

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

Kuchaman News: कुचामन में रविवार की शाम को रैगर मौहल्ले में एक बार फिर विवाद गहरा गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे थानाधिकारी सुरेश के साथ भी लोगों ने अभद्र व्यवहार कर उनकी गाड़ी को घेरकर टायरों से हवा निकाल दी।

- विज्ञापन -image description
image description
कुचामन के रैगर मौहल्ला में गाड़ी घेर कर खड़े लोग।
कुचामन के रैगर मौहल्ला में गाड़ी घेर कर खड़े लोग

Kuchaman News: छेड़छाड़ करने पर छात्राओं ने कर दी दुकानदार की धुनाई

- विज्ञापन -image description

प्राप्त जानकारी के अनुसार रैगर मौहल्ले की एक युवती और एक युवक को कुछ लोगों ने शाकंभरी माता मंदिर के पीछे पकड़ लिया गया। इन्हें पकड़ कर रैगर मौहल्ले में लाया गया। जहां युवक के साथ जमकर मारपीट की गई।

कुचामन के रैगर मौहल्ला में गाड़ी के टायर से हवा निकालते युवा।
कुचामन के रैगर मौहल्ला में गाड़ी के टायर से हवा निकालते युवा

सूचना पर थानाधिकारी सुरेश चौधरी अपने निजी वाहन से मौके पर पहुंचे। जिस पर लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने थानाधिकारी को घेर लिया। थानाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ ही उनकी गाड़ी को घेर लिया और गाड़ी के टायरों की हवा निकाल दी।

- Advertisement -ishan

Kuchaman News: कुचामन से 5 दिन पहले गायब हुआ बालक मिला जयपुर रेलवे स्टेशन पर, पुलिस ने किया दस्तयाब

लोगों ने उनकी निजी कार के टायरों से हवा निकाल कर चारों तरफ से घेर लिया और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद क्युआरटी का जाब्ता बुलाया गया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और अन्य की तलाश की जा रही है।

कुचामन के रैगर मौहल्ला में मौजूद पुलिस बल।
कुचामन के रैगर मौहल्ला में मौजूद पुलिस बल

मौके पर अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए आस पास के थानों की पुलिस भी बुलाई है। समाचार लिखे जाने तक मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है।

खबर अपडेट की जा रही है। 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!