Monday, March 30, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman News: गौ रक्षा दल का 'रेडियम बेल्ट लगाओ अभियान'

Kuchaman News: गौ रक्षा दल का ‘रेडियम बेल्ट लगाओ अभियान’

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

Kuchaman News: कुचामनसिटी. गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा कुकनवाली के नेतृत्व में “रेडियम बेल्ट लगाओ अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बेसहारा गौवंश को सड़क दुर्घटनाओं से बचाना है। पिछले 21 दिनों में, इस टीम ने 50 किलोमीटर के क्षेत्र में 1700 रेडियम बेल्ट लगाए हैं।

- विज्ञापन -image description
image description
गाय के बेल्ट लगते हुए
गाय के बेल्ट लगते हुए

अक्सर सड़क पर बेसहारा गौवंश झुंड में बैठ जाते हैं, जिससे वाहन के टकराने का खतरा होता है। इस समस्या को देखते हुए, गौ रक्षा दल ने हजारों रेडियम बेल्ट लगाकर गौवंश को सुरक्षित करने का प्रयास किया है। ये बेल्ट रात के समय गाड़ी चालकों को दूर से दिखाई देती हैं, जिससे दुर्घटनाएं कम हो सकती हैं।

- विज्ञापन -image description

जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने बताया कि यह पहल ग्राम स्तर से लेकर हाइवे तक लागू की जाएगी। टीम ने इस मिशन को हर गांव और शहर के हाइवे तक फैलाने का संकल्प लिया है। गौ रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा कुकनवाली के नेतृत्व में, राम दाधीच, विनोद शर्मा, राहुल सिंह राजावत, नितेश शर्मा, रणवीर सिंह राठौड़, जयपाल सिंह राठौड़, गौरव पारीक, मोहित सोनी, प्रीतम शर्मा, अक्षय शर्मा, अभिषेक, विकास स्वामी, अंकित सिंह गुगड़वार, तरुण सिंह, हेमंत जैन, अर्जुन राम नायक, नरेंद्र योगी, गौतम शर्मा, हिमांशु सिंह, निखिल योगी, और प्रहलाद जी कालेर के साथ मिलकर रात में रेडियम बेल्ट लगाए जा रहे हैं।

राजस्थान से जुडी खबर पढने के लिए यहां क्लिक करेhttp://spotnow.in

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!