Tuesday, March 31, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman News: कुचामन में शांति भंग के आरोप में चार गिरफ्तार

Kuchaman News: कुचामन में शांति भंग के आरोप में चार गिरफ्तार

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

Kuchaman News: कुचामनसिटी. कुचामन पुलिस ने रविवार की शाम को रैगर मौहल्ले में थानाधिकारी सुरेश चौधरी के साथ अभद्र व्यवहार करने व शांति भंग के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को थानाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार व शांति भंग के मामले में मनोज कुमार(37) पुत्र भंवरलाल रैगर, आकाश(25) पुत्र श्यामलाल रैगर, हरीश(20) पुत्र बाबूलाल रैगर, राधेश्याम(41) पुत्र मानाराम रैगर को गिरफ्तार किया है।

- विज्ञापन -image description

Kuchaman News: छेड़छाड़ करने पर छात्राओं ने कर दी दुकानदार की धुनाई

क्या था मामला– जानकारी के अनुसार रैगर मौहल्ले की एक युवती और एक युवक को कुछ लोगों ने शाकंभरी माता मंदिर के पीछे पकड़ लिया गया। इन्हें पकड़ कर रैगर मौहल्ले में लाया गया। जहां युवक के साथ जमकर मारपीट की गई।

- Advertisement -ishan

सूचना पर थानाधिकारी सुरेश चौधरी अपने निजी वाहन से मौके पर पहुंचे। जिस पर लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने थानाधिकारी को घेर लिया। थानाधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ ही उनकी गाड़ी को घेर लिया और गाड़ी के टायरों की हवा निकाल दी। जमकर नारेबाजी की। इसके बाद क्युआरटी का जाब्ता बुलाया गया। पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए आस पास के थानों की पुलिस भी बुलाई गयी।

Kuchaman News: कुचामन से 5 दिन पहले गायब हुआ बालक मिला जयपुर रेलवे स्टेशन पर, पुलिस ने किया दस्तयाब

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!