Tuesday, March 31, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman News: आनंदपुरा में गणेश वंदना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत,...

Kuchaman News: आनंदपुरा में गणेश वंदना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत, कलश यात्रा कल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB
Kuchaman News: कुचामनसिटी . देवभूमि ग्राम आनंदपुरा में श्री केशरीयां कंवर जी धाम पर मेले को लेकर धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन मंगलवार से शुरू हो गए हैं।
धार्मिक कार्यक्रम में श्रीसपाद लक्ष ब्रह्मा गायत्री मंत्र जाप हवन एवं 11 सितंबर को मेले का आयोजन होगा। कार्यकर्ता बीरमाराम चौधरी ने बताया कि मंगलवार सुबह 11 बजे से श्री शिव सहस्त्रधास महाभिषेक हुआ। इससे पहले गणेश वंदना के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान शास्त्री श्री सत्यनारायण दाधीच चौसला के तत्वाधान में पंडितों द्वारा विधि विधान से शिव सहस्त्रधास की पूजा अर्चना की गई।  बुधवार को विशाल कलश यात्रा का आयोजन होगा। सुबह आठ बजे से गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए यात्रा निकलेगी। विभिन्न स्थानों पर कलश यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया जाएगा।
मेले के दिन लाखो की संख्या में भक्त दर्शन के लिए आते है मेले में बच्चो के खिलोनों की दुकानों के साथ समाजसेवी भी सेवा में लगे रहते है।
रिपोट- सरिता सैनी
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!