Monday, March 30, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman news: कुचामन के शाकंभरी मंदिर में 9 अप्रैल को होगी घट...

Kuchaman news: कुचामन के शाकंभरी मंदिर में 9 अप्रैल को होगी घट स्थापना और धार्मिक अनुष्ठान

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

Kuchaman News: कुचामन के मां शाकंभरी मंदिर में वासंतीय नवरात्र महोत्सव 9 अप्रैल वार मंगलवार से घट स्थापना के साथ प्रारंभ होंगे।

- विज्ञापन -image description
image description

सचिव सुतेंद्र सारस्वत ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति शहर के सबसे रमणीय एवं दिव्य माता जी का मंदिर क्षेत्र जो कि शहर की दक्षिण दिशा में स्थित स्वरूपली डूंगरी पर स्थित मां शाकंभरी के मंदिर में वासंतीय नवरात्रि का नौ दिवसीय महोत्सव का प्रारंभ मंगलवार से घट स्थापना के साथ होगा।

- विज्ञापन -image description

Kuchaman News:  श्री मां शाकंभरी सेवा मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस महोत्सव के अंतर्गत मंदिर में मां भगवती के समक्ष वासंतीय नवरात्रों की घट स्थापना के साथ पूजा,अर्चना विधि विधान से होगी।

मां शाकंभरी सेवा मंडल के सचिव सुतेंद्र सारस्वत ने बताया कि मध्यान 12:15 बजे वैदिक मंत्र उच्चारण द्वारा घट स्थापना होगी। घट स्थापना के पश्चात दिव्यजोत प्रज्वलित की जाएगी तथा महा आरती होगी, उसके पश्चात मां भगवती के चरणों में दुर्गा सप्तशती के पाठ होंगे।

- Advertisement -ishan

इसी क्रम के अंतर्गत संध्याकालीन आरती का समय 7:15 बजे होगा। मां शाकंभरी सेवा मंडल ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

इसके उपलक्ष्य में मंदिर की दिव्य विद्युत सजावट की गई है व बिजली के रंगीन बल्बों द्वारा मां भगवती के मंदिर की दिव्य सजावट की गई है। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए यहां ठंडे पानी की व्यवस्था व प्रसाद आदि की व्यवस्था भी की गई है।

जैसा कि विदित है कि कुचामन ही नहीं अपितु आसपास के क्षेत्र में सबसे बड़ा श्री मा शाकंभरी दिव्य दरबार में वसंतीय नवरात्रों में भी भक्तों का ताता लगा रहता है तथा इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि प्रतिदिन यहां शुद्ध शाकाहारी प्रसाद का वितरण होता है।

जिससे की नवरात्रि के व्रत करने वाले सभी भक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो तथा व्रत में भी यह प्रसाद ग्रहण कर सकते हैं,इस बात का सबसे पहले ध्यान दिया जाता है। सभी कार्यक्रम पंडित गोपाल जी शास्त्री के सानिध्य में होंगे।

Kuchaman News: एक प्रमुख अखबार ने छापी झूठी खबर, मूर्तियां दक्षिण भारत की नहीं दौलतपुरा मंदिर की…

Kuchaman News: कुचामन थाने में सीएलजी की बैठक, त्योहारों को लेकर हुई चर्चा

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!