Wednesday, April 1, 2026
Homeनावां शहरNawacity: शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में हुआ जलाभिषेक

Nawacity: शिवरात्रि पर शिव मंदिरों में हुआ जलाभिषेक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुण जोशी @ नावांशहर। Nawacity: उपखण्ड मुख्यालय सहित आस-पास के गांवों एवं कस्बों में शुक्रवार को शिवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की धूम रही।

- विज्ञापन -image description
image description

Nawacity:श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का अभिषेक करते हुए मंगलकामनाएं की। शहर के जालेश्वर महादेव मंदिर में रात्रि जागरण के साथ ही रूद्री पाठ के आयोजन किए गए। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। निकटवर्ती ग्राम राजास स्थित जालेश्वर महादेव मंदिर में विद्वान पण्डितों की ओर से भगवान शिव का विशेष पूजन करवाया गया।

- विज्ञापन -image description

शिवालयों में गूंजे रूद्री मंत्र

Nawacity श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर पूजा अर्चना की। इसी प्रकार शहर के मुख्य मार्ग स्थित स्टेशन नाडा बालाजी मंदिर में स्थित शिव मंदिर में शिव कावड़ संघ के सदस्यों ने प्रात: चार बजे भगवान शिव का पवित्र जल से अभिषेक किया।

http://SAMBHAR LAKE: सांभर झील में ट्यूबवेल खुदाई, झील से खारे पानी की चोरी रोकने के प्रयास फेल

- Advertisement -ishan

Nawacity रेलवे स्टेशन के सामने स्थित आशुतोष महादेव, पीपली बाजार स्थित नीलकंठ महादेव, पुराने बस स्टैण्ड स्थित नर्बदेश्वर महादेव, श्रीराम बजरंग मंदिर स्थित शिवालय, व्यास कॉलोनी स्थित शिव मंदिर, खेड़ापति बालाजी मंदिर स्थित शिवालय में भगवान की भव्य झांकी सजाकर पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर लगभग सभी शिवालयों पर विशेष सजावट व रोशनी की गई।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!