Tuesday, March 31, 2026
HomeकुचामनसिटीKuchaman: नगर परिषद ने पुलिस बल के साथ की अतिक्रमण हटाने की...

Kuchaman: नगर परिषद ने पुलिस बल के साथ की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी।  शहर में नगरपरिषद ने पुलिस बल के साथ दुकानों के बाहर दुकानदारों द्वारा किए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की।

- विज्ञापन -image description
image description

कुचामन तहसीलदार महेन्द्र कुमार मुण्ड व परिषद आयुक्त पिन्टूलाल जाट ने परिषद व पुलिस के दल बल के साथ बाजारों में पहुंच कर अतिक्रमण हटवाया। नगर परिषद के अमले ने दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देश पर पुलिस के सहयोग से अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया।

- विज्ञापन -image description

कार्रवाई के दौरान इसमें परिषद एईएन ललित गुप्ता, सफाई अधिकारी राजेन्द्र कुमार के साथ महेन्द्र, बबलू, अशोक लखन, गोविंद कुमार, पुलिसकर्मी श्रवण, नबाब, सन्तरा देवी आदि ने सब्जी मण्डी, पुराने रोडवेज बस स्टैंड, गोल प्याऊ, लॉयन्स सर्किल, अम्बेडकर सर्किल, डीडवाना रोड़, राजकीय अस्पताल रोड़ आदि जगहों से दुकानदारों और ठेले वालों के द्वारा सामान रोड पर रखकर, रोड पर ठेले लगाकर अतिक्रमण करने व सार्वजनिक स्थलों पर गुटखा पर जुर्माना कर चालानी कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया।

सभी दुकानदारों को और ठेलेवालों को हिदायत दी कि रोड पर अतिक्रमण न करें। अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित करने में सहयोग करें।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!