Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीकांसेड़ा में भाजपा नेताओं और मंत्रियों का किया स्वागत

कांसेड़ा में भाजपा नेताओं और मंत्रियों का किया स्वागत

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह व राज्य मंत्री विजय सिंह का ग्रामीणों ने किया स्वागत, मुख्यमंत्री सलाहकार राजेंद्र  राठौड़ का किया स्वागत, गांव की समस्या से करवाया अवगत

अरुण जोशी @ नावां शहर। निकटवर्ती ग्राम कांसेड़ा में रविवार में चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी व भाजपा नेता और मुख्यमंत्री  के सलाहकार राजेंद्र राठौड़ का भव्य स्वागत कर ग्राम कांसेडा की समस्याओं से अवगत करवाया।

- विज्ञापन -image description
image description

ग्राम कांसेड़ा के भामाशाह व भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह कांसेड़ा व उनकी टीम की ओर से स्वागत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्राम कांसेड़ा में एक साथ एक ही मंच पर बारी बारी से तीन भाजपा नेताओं व मंत्रियों का स्वागत किया गया।

- विज्ञापन -image description

इस अवसर पर गांव के सैकड़ों लोग व महिलाएं मौजूद रही। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ के नागौर जाने के दौरान ग्राम कांसेडा में भामाशाह सुरेंद्र सिंह कांसेड़ा व उनकी टीम ने 51 किलो की माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

इसके साथ ही ग्रामीणों ने गांव में पीने का पानी नहीं आने की समस्या आ अवगत करवाया। पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ ने जल संसाधन मंत्री को इस समस्या से अवगत करवाकर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

- Advertisement -ishan

इसके पश्चात राज्य मंत्री व नावां विधायक विधायक विजय सिंह चौधरी के आगमन पर ग्रामीणों ने पूर्ण उत्साह के साथ पुष्प वर्षा करते हुए चौधरी का स्वागत किया। चौधरी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

लोगों ने विजय सिंह चौधरी को भी गांव की समस्या से अवगत करवाया। जिस पर चौधरी ने जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही चिकित्सा एवम् स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के नागौर जाने के दौरान भामाशाह सुरेंद्र सिंह राठौड़ की टीम की ओर से उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि राजेश गुर्जर, विजेंद्र सिंह भांवता, ग्राम खारडिया सरपंच दयालाराम, उपसरपंच रामसिंह, श्रवण वर्मा, अजीत सिंह, कानाराम कांटवा, रामेश्वर कांटवा, दिलीप गुर्जर सहित अन्य लोग मौजूद थे। जिनका ग्रामीणों ने स्वागत किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!