Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीविकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी तथा राज्यसभा...

विकसित भारत संकल्प यात्रा में पहुंचे राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी तथा राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कल्पना सैनी

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हेमंत  जोशी @ कुचामनसिटी। ग्राम पंचायत खारिया में  विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत खारिया में आई ई सी वेन के पहुंचने पर सरपंच देवीलाल दादरवाल के नेतृत्व में स्वागत कमेटी के सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न लाभकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाकर प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करना है। कार्यक्रम के दौरान आई ई सी वैन द्वारा माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार के उद्धबोधन प्रसारित करने के पश्चात भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया।
ग्राम पंचायत खारिया में राज्य मंत्री विजयसिंह चौधरी एवम राज्यसभा सांसद डा.कल्पना सैनी, जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की कड़ी में मेरी कहानी मेरी जुबानी में ग्रामीण जनों द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभ के बारे में बताते हुए माननीय प्रधानमंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया गया।
सतत कृषि कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारी द्वारा भारत सरकार की कृषि योजनाओं के बारे में उपस्थित जनसमुदाय को विस्तृत जानकारी दी गई। ड्रोन प्रदर्शन किया गया।

धरती करे पुकार के कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत खारिया में ग्राम पंचायत मुख्यालय के विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक नृत्य व गायन का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कैंप स्थल पर टीबी स्क्रीनिंग बीपी व एचबी की जांच एवं ग्रामीण जनों को कैंप स्थल पर निशुल्क दवाइयां प्रदान की गई। अधिकारियों द्वारा विभाग से संबंधित अन्य लाभकारी योजना के बारे में बताया गया।
राजस्व विभाग द्वारा पीएम किसान सम्मान निधि योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
पंचायती राज विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन राजीविका स्वामित्व योजना की जानकारी दी गई।
क्विज प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम,  खिलाड़ियों तथा स्थानीय कलाकारों आदि प्रतिभागियों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।
उक्त यात्रा के दौरान कैंप में राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी ने अधिकारियों से सरकार कि कल्याणकारी योजनाओं में ने शत प्रतिशत लाभार्थियों को जोड़ने विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित माननीय  राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, भाजपा कल्पना सैनी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी केंद्र सरकार की योजनाओं पर व्यापक प्रकाश डाला। योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। ‌ साथ ही विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी से मिलकर प्रयास करने के लिए आह्वान किया।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!