Tuesday, March 31, 2026
Homeनावां शहरलॉयन्स क्लब के पदाधिकारियो ने गौ चिकित्सालय का किया भ्रमण

लॉयन्स क्लब के पदाधिकारियो ने गौ चिकित्सालय का किया भ्रमण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरुण जोशी @ नावां शहर। लॉयन्स क्लब नावां के संभागीय अध्यक्ष लॉयन रामअवतार मांधनिया एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष लॉयन महेन्द्र भाटी ने नावां के राधा कृष्ण गौ चिकित्सालय पंहुचे।

- विज्ञापन -image description
image description

लॉयन क्लब के पदाधिकारियों के साथ क्लब अध्यक्ष लॉयन कुसुम लढ़ा, सचिव लॉयन संगीता अग्रवाल, पूर्व संभागीय अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, संभागीय सचिव लॉयन गोपाल विश्नोई भी मौजूद रहे।

- विज्ञापन -image description

इस दौरान लॉयन रामअवतार मांधनिया ने बताया संभाग में फेलोशिप को बढ़ावा देने के लिए 28 जनवरी को मकराना में संभागीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें आप सभी पंहुच कर आपसी फेलोशिप को मजबूत करें।

लॉयन महेन्द्र भाटी ने लॉयन्स क्लब नावां द्वारा किए जा रहे समाज सेवी कार्यों की सराहना की। लॉयन कुसुम लढ़ा एवं लॉयन संगीता अग्रवाल ने सभी अथितियों का अभिनंदन किया। इस दौरान चिकित्सालय में मूलसिंह राजावत ने गौ सेवा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!