Sunday, March 29, 2026
Homeकुचामनसिटीकुचामन: गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय खेल स्टेडियम प्रांगण में हुआ आयोजित

कुचामन: गणतंत्र दिवस समारोह राजकीय खेल स्टेडियम प्रांगण में हुआ आयोजित

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अतिरिक्त जिला कलक्टर रविंद्र चौधरी ने किया ध्वजारोहण

सराहनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित

हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।  अतिरिक्त जिला स्तरीय समारोह शहर की राजकीय खेल स्टेडियम प्रांगण में आयोजित हुआ।

- विज्ञापन -image description
image description

मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर रविंद्र चौधरी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि द्वारा मार्च पास्ट एवं परेड का निरीक्षण किया गया।

- विज्ञापन -image description

कार्यक्रम के दौरान उपखंड अधिकारी मनोज चौधरी, नगर परिषद सभापति आसिफ खान, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जगदीश राय , कुचामन पुलिस उपाधीक्षक विकास कुमार, नगर परिषद आयुक्त पिंटू लाल जाट, विकास अधिकारी रामूराम चौधरी, कुविस ओमप्रकाश काबरा, पीएमओ प्रहलाद बाजिया आदि भी मंचस्थ
अतिथि रहे।

कुचामन नगर परिषद में नगर परिषद सभापति द्वारा झंडारोहण किया गया व पुराने बस स्टैंड पर उपनेता प्रतिपक्ष बाबूलाल कुमावत द्वारा झंडारोहण किया गया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। देशभक्ति कार्यक्रम के साथ भगवान श्री राम के जीवन चरित्र पर आधारित कार्यक्रम छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए साथ ही कुचामन उपखण्ड क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाली प्रतिभाओ का प्रशंसा पत्र व पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -ishan

वही शहीदों की वीरांगनाओं का भी सम्मान किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मूलचंद बागड़ा, पार्षद अयुब शेख, पार्षद सुरेश सिखवाल, पार्षद बाबूलाल कुमावत, पार्षद तुलसीराम, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गोरुराम कुमावत, पार्षद नरसी राम कुमावत, पार्षद भागीरथ कुमावत, फारूक टाक, शेरखान, श्यामलाल बागड़ा, आरिफ खान, खेताराम सिसोदिया, शंकर लाल मोहनपुरिया, चेतन गुर्जर, सन्तोषदेवी, अयुब तेली, इमरान, नन्दाराम बुगालिया समेत कई गणमान्य नागरिक और खासी तादाद में आमजन मौजूद रहे।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!