Monday, April 6, 2026
Homeकुचामनसिटीसंसद में घुसकर स्प्रे करने का मास्टरमाइंड ठहरा था कुचामन

संसद में घुसकर स्प्रे करने का मास्टरमाइंड ठहरा था कुचामन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

हेमंत  जोशी @ कुचामनसिटी। संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में मास्टरमाइंड माने जा रहे आरोपी ललित झा को कुचामन में संरक्षण दिया गया। वह एक दिन कुचामन ठहर कर गया और दिल्ली जाकर पुलिस के सामने सरेंडर किया।

- विज्ञापन -image description
image description

- विज्ञापन -image description

प्राप्त जानकारी के अनुसार झा  को अपने घर ठहराने वाले कुचामन निवासी महेश कुमावत व कैलाश कुमावत को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपी ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया है पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

आरोपी ललित मोहन झा संसद के घटना का वीडियो बनाने के बाद मौके से भाग गया था।  वह बस से राजस्थान के नागौर जिले के कुचामनसिटी पहुंचा था। जहां वह अपने दो दोस्तों से मिला और एक होटल में रात बिताई। जब उसे एहसास हुआ कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है तो वह बस से दिल्ली आ गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। सूचना पर दिल्ली पुलिस भी कुचामन पहुंची और मामले की जानकारी जुटाकर आरोपियों को पकड़ा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!