Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीविकास के साथ विरोध और विजय का विश्वास ही है नावां सीट...

विकास के साथ विरोध और विजय का विश्वास ही है नावां सीट का चुनावी विश्लेषण

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अपनी निश्चित हार को भी टाल नहीं सके महेंद्र चौधरी

हेमन्त जोशी @ कुचामनसिटी। नावां विधानसभा के परिणाम में आश्चर्यजनक कुछ भी नहीं रहा। आम जन को चुनाव से ही कहीं ना कहीं पूर्वानुमान था कि विजयसिंह चौधरी 20 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल करेंगे। ठीक वैसा ही परिणाम भी नजर आया।

कुछ उत्साही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को यह केवल सट्टा बाजार की हवा लग रही थी लेकिन सच्चाई तो यह है कि खुद महेन्द्र चौधरी को अपनी हार स्पष्ट नजर आ रही थी। तभी तो वह राजनीतिक दृष्टिकोण से चुनाव लड़ रहे थे। उपमुख्य सचेतक रहते हुए विकास के साथ-साथ आम जन के दिलों में विश्वास बना लेते तो शायद यह हार नहीं होती।

- विज्ञापन -image description
image description

विजयसिंह चौधरी की सादगी आमजन के दिलों पर राज करती है। हरकोई उनका मुरीद बना हुआ है। जबकि विजयसिंह चौधरी कभी संगठन की गतिविधियों में शामिल नहीं हुए लेकिन आमजन के दु:ख दर्द में वह पूरे 5 साल जनता के बीच रहे।

महेन्द्र चौधरी में इसका अभाव रहा। अपने कार्यकाल के शुरुआती दौर में तो वह नावां को मानो भूल ही गए। कोरोना काल में जरुर महेन्द्र चौधरी आमजन के हितों के साथ खड़े हुए लेकिन भ्रष्टाचार की कुल्हाड़ी से वह खुद को नहीं बचा सके।

महेन्द्र चौधरी की कार्यशैली हर किसी कार्यकर्ता के मन में खटक रही थी। कांग्रेसी कार्यकर्ता भी चौधरी को हराने की मंशा से उनके साथ काम कर रहे थे। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि ही उनकी हार को बढ़ाने के लिए अपना भरसक प्रयास कर रहे थे। चौधरी ने भी अपने ही हितैषी लोगों का नुकसान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

पार्षदों का विरोध भी हरबार दरकिनार कर गए। दूसरे जनप्रतिनिधि भी अपने काम नहीं करवा सके। यही कारण रहा कि महेन्द्र चौधरी चुनाव के मौके पर एक रणनीति के तहत कुमावत वोट बैंक में सेंधमारी का विफल प्रयास करते रह गए।

ना तो कुमावत समाज टूटा और ना ही महेन्द्र के सपने पूरे हुए। अब भाजपा की सरकार बनी है तो सत्ता पक्ष के विधायक होने का फायदा भी नावां विधानसभा को मिलेगा।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!