Tuesday, March 31, 2026
Homeकुचामनसिटीपांचवा के पास हुई सड़क दुर्घटना, 4 घायल

पांचवा के पास हुई सड़क दुर्घटना, 4 घायल

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB
3 गंभीर घायलों को किया जयपुर रैफर

हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। निकटवर्ती ग्राम पांचवा के पास एक सड़क दुर्घटना में 4 जने घायल हो गए। इनमें से 3 को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया गया है।

- विज्ञापन -image description
image description


प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल 2 मोटरसाइकिलो पर सवार होकर कुचामन से चितावा की ओर जा रहे थे। रास्ते में ग्राम पांचवा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों मोटरसाइकिल पर सवार पिंटू, संदीप पुत्र पूरणमल, घीसाराम पुत्र भेराराम व सोहनलाल पुत्र चुन्नीलाल चारों घायल हो गए।

- विज्ञापन -image description

जिन्हें दीपक  नेहरा सहित अन्य लोगों ने कुचामन के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पिंटू का उपचार शुरू किया वहीं गंभीर घायल संदीप , घीसाराम व सोहनलाल को जयपुर रैफर किया गया है। सूचना पर कुचामन थानाधिकारी ने मय पुलिस जाब्ते के चिकित्सालय पहुंच कर जानकारी जुटाई।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!