Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीनावां से पूर्व जिला प्रमुख सुनीता चौधरी ने भरा निर्दलीय नामांकन

नावां से पूर्व जिला प्रमुख सुनीता चौधरी ने भरा निर्दलीय नामांकन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

बिग ब्रेकिंग

हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। नावां विधानसभा चुनाव में अब एक रोचक मोड़ आ गया है। कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र चौधरी की पत्नी और नागौर की पूर्व जिला प्रमुख सुनीता चौधरी और  कुचामन पंचायत समिति की प्रधान सविता चौधरी ने भी अपना निर्दलीय नामांकन पत्र भरा है।

सुनीता चौधरी महेंद्र चौधरी की पत्नी है नागौर से जिला प्रमुख भी रही है। पिछले पंचायत चुनाव में वह चुनाव हार गई थी। अब एक बार सुनीता चौधरी ने विधानसभा चुनाव में अपना निर्दलीय नामांकन पेश कर नावां की राजनीति को सुर्खियों में ला दिया है। हालांकि नामांकन के दौरान निर्वाचन कार्यालय में वह अकेले ही नजर आई है।

इसके बाद भाजपा प्रत्याशी विजयसिंह की बेटी सविता ने भी नामांकन दाखिल किया है। सविता कुचामन पंचायत समिति की प्रधान है।

——

- विज्ञापन -image description
image description

प्रधान सविता ने भी भरा नामांकन

- विज्ञापन -image description

कुचामन प्रधान और भाजपा प्रत्याशी विजयसिंह चौधरी की बेटी सविता चौधरी ने भी अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष पेश किया है।

इसके पीछे क्या राजनीति है यह तो अभी स्पष्ट नहीं हुआ है लेकिन सुनीता और  सविता चौधरी ने निर्वाचन अधिकारी विश्वामित्र मीना के समक्ष अपना नामांकन पेश कर दिया है। अब देखना यह होगा की कौनसी राजनीति के तहत यह बड़ा कदम उठाया गया है। क्या सविता चौधरी और सुनीता चौधरी भी चुनाव लडेंगे या फिर यह कोई बड़ी राजनीति का हिस्सा है यह तो नामांकन वापस उठाने की तारीख के बाद हो स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि बताया जा रहा है यह दोनो ही भाजपा – कांग्रेस के डम्मी फार्म है। 

 

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!