Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीदलित महिला से मारपीट, पुलिस थाने में मामला दर्ज

दलित महिला से मारपीट, पुलिस थाने में मामला दर्ज

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

मारपीट का वीडियो भी हुआ वायरल

 हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। कुचामन  में एक दलित महिला के साथ मारपीट की घटना हुई। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता ने कुचामन पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया  है। पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।

- विज्ञापन -image description
image description

पीड़िता सुमन छोटूराम जाति मेघवाल निवासी आसनपुरा कुचामन की ओर से रिपोर्ट पेश कर बताया कि 07 नवंबर की  सुबह करीब 10 बजे मैं और मेरे पति छोटूराम हमारी मोटरसाइकिल को देवेन्द्रसिंह जाति राजपूत निवासी आनन्दपुरा को दोस्ती के हिसाब से चलाने के लिए दी हुई थी। यह मोटरसाइकिल लेने आए तो देवेन्द्रसिंह से मोटरसाईकिल मांगी।  आरोपी देवेन्द्रसिंह आवेश में आकर मुझे व मेरे पति को जातिसूचक गालिया निकालते हुए मेरे साथ मुलजिमान देवेन्द्रसिंह व उसके भाई ने मारपीट शुरू कर दी।

- विज्ञापन -image description

इसके अलावा मंगलसूत्र व सात हजा छीन लेने का भी आरोप लगाया है।  उक्त घटना आस पास में लगे सी.सी.टी.सी. कैमरों में रिकार्ड हो गई।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!