Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीगृहमंत्री अमित शाह पहुंचे कुचामन

गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे कुचामन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

प्रभारी अरुणसिंह और प्रदेश अध्यक्ष सी पी जोशी ने किया स्वागत

रोड़ शो के बाद जनसभा को करेंगे संबोधित

हेमन्त जोशी @ कुचामनसिटी। गृहमंत्री अमित शाह अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे बाद कुचामन हेलीपेड पर पहुंचे। जहां चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों के जवान तैनात रहे। करीब 11 बजे बाद ही कुचामन वैली में लोगों के प्रवेश को बंद कर दिया गया।

- विज्ञापन -image description
image description

शाह का हेलीकॉप्टर करीब 12 बजकर 46 कुचामन वैली के ऊपर मंडराते हुए हेलीपेड पर उतरा। जहां भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुणसिंह, प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी सहित अन्य भाजपाइयों ने उनका स्वागत किया।

- विज्ञापन -image description

इसके बाद शाह गाड़ी में सवार होकर रवाना हुए। कुचामन वैली के बाहर गाड़ियों का काफिला खड़ा रहा। जो शाह की  अगुआई में रवाना हुआ। कुचामन में स्टेशन रोड़  से पुराने बस स्टेण्ड, अंबेकर सर्किल, अहिंसा सर्किल होते हुए बूड़सू रोड़ स्थित वृंदावन गार्डन पहुंच रहे है।

- Advertisement -ishan

जहां आम सभा को संबोधित किया जाएगा। दौरे के दौरान शहर मे भी चप्पे चप्पे पर सुरक्षा बलों के जवान तैनात रहे।  दिल्ली गृहमंत्रालय से आई टीम के साथ डीडवाना – कुचामन जिले के जिला कलक्टर सीताराम जाट सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ सीआरपीएफ के जवानों ने हेलीपेड पर सुरक्षा व्यवस्था बनाई।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!