Monday, March 30, 2026
Homeकुचामनसिटीकठपुतली नृत्य दिखाकर आमजन को किया मतदान के लिए जागरूक

कठपुतली नृत्य दिखाकर आमजन को किया मतदान के लिए जागरूक

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

अरूण जोशी @ नावां शहर। राजस्थान की जनता लोकतंत्र के त्यौहार की तैयारियों में जुटी हुई है। 25 नवंबर को यहां विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होगा तथा जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

- विज्ञापन -image description
image description

चुनावी त्यौहार के बूते लोकतंत्र में दिए अपने सबसे बड़े अधिकार वोट का कैसे इस्तेमाल करना है। इसको लेकर प्रशासन मतदाता को जागरूक करने की मुहिम में जुटा हुआ है। नावां में रोजाना अप-डाउन करने वाले मतदाताओं को इस मुहिम के जरिए अपने लोकतांत्रिक अधिकार के उपयोग को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

- विज्ञापन -image description

शहर के बस स्टैंड पर बुधवार  की रात लोगों को कठपुतली का नृत्य दिखा जागरूक किया गया। बस स्टैंड से गुजरने वाले लोग कठपुतली नृत्य को देखने के लिए रुकते गए। इस दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारी सतीश कुमार राव सहित अन्य अधिकारी व नगरपालिका के कर्मचारी मौजूद थे।

सहायक रिटर्निंग अधिकारी राव ने बताया की विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को कठपुतली शो के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही मतदाताओं को मतदान का महत्व बताया गया हैं।

- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!