हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। आरएलपी की सत्ता संकल्प यात्रा मंगलवार रात को कुचामन पहुंची। इस दौरान पुलिस ने रोड शो में चल रहे डीजे को रुकवा कर जब्त कर लिया। रोड शो में कार्यकर्ताओं की अच्छी भीड़ जुटने के साथ ही गाड़ियों का लंबा काफिला निकला।

- विज्ञापन -



प्राप्त जानकारी के अनुसार हनुमान बेनीवाल के रोड शो में आगे आगे डीजे चल रहा था। थानाधिकारी ने मौके से डीजे को रूकवाया और इसके बाद पुलिस ने डीजे को जब्त कर लिया। इसके बाद आरएलपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश भी नजर आया।







