Monday, March 30, 2026
Homeनमक उद्योग/साम्भर झीलसांभर झील में प्रशासन ने जब्त की बोरवेल मशीन

सांभर झील में प्रशासन ने जब्त की बोरवेल मशीन

- विज्ञापन -image description
IT DEALS HUB

सांभर झील के निकट सिवायचक भूमि पर बोरवेल करते हुए मशीन को किया जब्त

नायब तहसीलदार व टीम ने की कार्यवाही

अरुण जोशी. नावां शहर। विश्व विख्यात सांभर झील के निकट नावां जाब्दीनगर रोड़ के पास सिवायचक भूमि पर अवैध बोरवेल खुदाई करते हुए प्रशासन ने मशीन व एक जीप जब्त की।

जिला कलेक्टर के निर्देशों पर तहसीलदार सतीश कुमार राव के निर्देशन में नायब तहसीलदार दिनेशचंद, भू अभिलेख निरीक्षक राजेंद्र सिंह, पटवारी रामनिवास बाज्या, मनीष खैरवा, बाबूलाल खोखर, अशोक गंवारिया ने मौके पर पंहुचकर बोरवेल मशीन व एक जीप को जब्त कर पुलिस थाने भिजवाया।

सांभर झील के निकट सरकारी भूमि पर अवैध बोरवेल खुदाई की सूचना मिलने पर तहसीलदार राव ने तत्काल टीम को मौके पर भेजा। जहां मौके पर मशीन बोरवेल खुदाई कर रही थी। प्रशासन को आता देख मशीन संचालक कंप्रेशर को मौके से लेकर भाग गए। लेकिन मशीन को लेकर भाग नही पाए। इसके साथ ही बोरवेल खुदाई में लगने वाले केसिंग पाइप व मशीन की 50 लोहे की रोड भी जब्त की गई।

तहसीलदार सतीश राव ने कहा की सांभर झील व आस पास के क्षेत्र में अवैध बोरवेल खुदाई करने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। भविष्य में भी कार्यवाही जारी रहेगी।
- Advertisement -
image description
IT DEALS HUB
image description
RELATED ARTICLES
- Advertisment -image description

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!