राजदयाल मॉल स्थित क्लासीपॉलिटन में हुआ ऑडिशन, 28 को एनएम एकेडमी फैशन इंस्टीट्यूट के साथ होगा फैशन शो
हेमंत जोशी @ कुचामनसिटी। शहर के लॉयन सर्किल के पास स्थित राजदयाल मॉल में 8 अक्टूबर को क्लासीपोलीटन की ओर से फैशन शो के लिए बच्चों का ऑडिशन हुआ। इसमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले 33 बच्चों का 28 अक्टूबर को मेगा फैशन शो आयोजित होगा।

- विज्ञापन -



क्लासीपॉलिटन के निदेशक जितेंद्र सिंगाठिया ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर की एनएम एकेडमी के साथ बच्चों का फैशन शो आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 4 से 15 वर्ष की उम्र के बच्चे भाग ले सकेंगे। फैशन शो से पहले 8 अक्टूबर को ऑडिशन हुआ। जिसमें बच्चों ने अपनी कला और मॉडलिंग का प्रदर्शन किया।








